जीवन में आएगी खुशहाली, नौकरी में प्रमोशन के योग! वृषभ राशि वाले जान लें राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभकारी रहने वाला है. आज आपके जीवन में खुशहाली आएगी और आप की पदोन्नति के भी योग हैं. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसी के साथ ही ज्योतिष ने वृषभ राशि वालों को कुछ उपाय बताए हैं.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभकारी रहने वाला है. आज आपके जीवन में खुशहाली आएगी और आप की पदोन्नति के भी योग है. आज आप किसी भी गरीब या जरूरतमंद को अपने दरवाजे से खाली हाथ न लौटने दें. आज मुश्किल से मुश्किल समय में भी आपको आपके परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा.
व्यापार बाधा होगी समाप्त
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका ठप पड़ा बिजनेस वापस से चल पड़ेगा. आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, आपके सारे काम बनते चले जाएंगे. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. हालांकि आज आप काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा.
पार्टनर से झगड़ा होगा समाप्त
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज पुराने समय से चले आ रहे अनबन पर ब्रेक लगेगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनके जीवन में भी खुशहाली आएगी. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें.
शनिदेव के सामने जलाएं दीपक
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


