धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बेहतरीन होगा. आज आपको धन-दौलत मिलेगा. इसके साथ ही आप आज के लिए नया वाहन भी खरीद सकते है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का पूरा दिन कैसा रहेगा. परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिष ने कुछ उपाय बताए हैं.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इसे आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको धन-दौलत मिलेगा. इसके साथ ही आप आज के लिए नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आज आपको परिवार का फुल सपोर्ट भी मिलेगा. आज आप पॉजिटिव ऊर्जा से भरें रहेंगे.
सरकारी अफसर की मदद से बनेगा काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका कोई बड़ा काम सरकारी अफसर की मदद से बन सकता है. जो लोग एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का काम कर रहे हैं, आज उन्हें बम्पर मुनाफा होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप चाहे तो नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा.
पार्टनर दो दें वक्त
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर को वक्त जरूर दें. आज आप कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को अपने व्यस्त समय से थोड़ा वक्त जरूर दें.
माता लक्ष्मी की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें. आज आप दही खाकर बाहर जाएंगे, तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.


