Aaj Ka Panchang: 4 शुभ योग में आज आमलकी एकादशी व्रत और लक्ष्मी पूजन, भद्रा, दिशाशूल के साथ
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 February 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज शुक्रवार व्रत के साथ आमलकी एकादशी तिथि का व्रत भी किया जाएगा. यह दुर्लभ संगम भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. आज फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, वणिज करण और चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करने वाले हैं. साथ ही पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. एक ओर जहां शुक्रवार का दिन धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है, वहीं आमलकी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का श्रेष्ठ पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों व्रतों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से सुख-समृद्धि, आरोग्य और पापों से मुक्ति की प्राप्ति होती है. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त आराधना से धन, वैभव और विजय तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
आज शुक्रवार के दिन हरिप्रिया माता लक्ष्मी को समर्पित है. हिंदू धर्म में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधा, दांपत्य जीवन और ऐश्वर्य का कारक है. इस दिन माता लक्ष्मी का व्रत रखने और पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में स्थायी समृद्धि आती है. शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान कर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें, घर और पूजा स्थान को साफ रखें और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाकर कमल का पुष्प, रोली, अक्षत अर्पित करें. भोग के लिए खीर या मिठाई अर्पित करें. इसके बाद ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जप और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है. आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है. पौराणिक कथाओं के अनुसार आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना गया है, इसलिए इस दिन आंवले के नीचे दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की जाती है. आज के पंचांग से देखिए शुभ व अशुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 फरवरी 2026
आज की तिथि- एकादशी – 10:32 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 10:48 ए एम तक, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 11:31 ए एम तक, विष्टि – 10:32 पी एम तक, बव
आज का योग- आयुष्मान – 07:44 पी एम तक, सौभाग्य योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मिथुन उपरांत कर्क राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:48 ए एम
सूर्यास्त- 06:20 पी एम
चन्द्रोदय- 02:01 पी एम
चन्द्रास्त- 04:38 ए एम, 28 फरवरी
आज के शुभ योग और मुहूर्त 27 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:15 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:17 पी एम से 06:42 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 12:58 ए एम, 28 फरवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:48 ए एम से 06:47 ए एम, 28 फरवरी
रवि योग: 06:48 ए एम से 10:48 ए एम
शिववास: क्रीड़ा में – 10:32 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2026
राहुकाल: 11:08 ए एम से 12:34 पी एम
यमगण्ड: 03:27 पी एम से 04:53 पी एम
दुर्मुहूर्त: 09:07 ए एम से 09:53 ए एम
गुलिक काल: 08:15 ए एम से 09:41 ए एम
भद्रा: 11:31 ए एम से 10:32 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम


