Aaj Ka Panchang: आज शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजन, जानें आज के सभी शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang: आज शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजन, जानें आज के सभी शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 February 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार व्रत व भगवान विष्णु पूजा है. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. आज फाल्गुन शुक्ल दशमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, तैतिल करण और चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं. साथ ही दक्षिण दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं. गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से भगवान विष्णु भक्तों के कष्ट दूर करते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है, उन्हें गुरुवार का व्रत और पूजा विशेष फल देती है.

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि विष्णु जी सृष्टि के पालनहार माने जाते हैं. वे धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पीले वस्त्र धारण करना और पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतीक है, जो ज्ञान, धन और संतान सुख का कारक माना जाता है. गुरुवार की सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. साथ ही केले के पेड़ की भी पूजा करें. श्रीहरि को पीले फूल, अक्षत्, पंचामृत, धूप, दीप, गुड़, हल्दी, चंदन, तुलसी दल आदि अर्पित करें. भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजों का ही भोग लगाएं जैसे- बेसन के लड्डू, गुड़, चने की दाल. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा आदि पढ़ें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. फिर घी के दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें. आज के पंचांग से देखिए शुभ व अशुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 फरवरी 2026

आज की तिथि- दशमी – 12:33 ए एम, 27 फरवरी तक, फिर एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 12:11 पी एम तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 01:36 पी एम तक, गर – 12:33 ए एम, 27 फरवरी तक
आज का योग- प्रीति – 10:33 पी एम तक, आयुष्मान योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:49 ए एम
सूर्यास्त- 06:19 पी एम
चन्द्रोदय- 12:54 पी एम
चन्द्रास्त- 03:46 ए एम, 27 फरवरी

आज के शुभ योग और मुहूर्त 26 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:15 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:16 पी एम से 06:42 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 12:59 ए एम, 27 फरवरी
रवि योग: पूरे दिन

शिववास: सभा में – 12:33 ए एम, 27 फरवरी तक, उसके बाद क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 26 फरवरी 2026
राहुकाल: 02:00 पी एम से 03:27 पी एम
यमगण्ड: 06:49 ए एम से 08:16 ए एम
दुर्मुहूर्त: 10:39 ए एम से 11:25 ए एम
विडाल योग: 12:11 पी एम से 06:48 ए एम, 27 फरवरी
आडल योग: 06:49 ए एम से 12:11 पी एम
गुलिक काल: 09:42 ए एम से 11:08 ए एम
दिशाशूल- दक्षिण

Source link

Previous post

कर्क राशि वालों आज धैर्य से बनेंगे बिगड़े काम, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: मेष, कर्क समेत 3 राशियों के सिंगल लोग बनाएंगे कनेक्शन, मिथुन, कुंभ समेत 4 राशि वाले क्रिएटिव से लव लाइफ को करेंगे मजबूत! पढ़ें आज का लव राशिफल

You May Have Missed