घर में महाभारत जैसा रहता है माहौल, बस कर ले एक छोटा सा उपाय, जानें कारण और हल

घर में महाभारत जैसा रहता है माहौल, बस कर ले एक छोटा सा उपाय, जानें कारण और हल

Last Updated:

Manglik Marriage Issues: कुछ घरों में पति-पत्नी के बीच ऐसी महाभारत होती है कि घर वाले भी परेशान हो जाते हैं. इस वजह से घर की पूरी की पूरी शांति ही भंग हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्याों होता है. रांची के जाने माने और प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर संतोष कुमार चौबे ने वजह और उपाय बताया है. अगर आप भी घर की कलेश से परेशान है तो इस उपाय को अपना सकते हैं.

रांची. कई बार आपने देखा होगा कि कुछ घरों में काफी महाभारत होती है. पति-पत्नी के बीच ऐसी लड़ाइयां होती हैं कि आस पड़ोस के लोग भी जाग जाते हैं. वह भी बाहर निकल आते हैं यह देखने के लिए कि आखिर हो क्या रहा है. मतलब घर में एकदम शांति नहीं और कुछ पति-पत्नी तो ऐसे हैं जो कोई ऐसा दिन बिना लड़ाई झगड़ा ना करें और इस वजह से घर की पूरी की पूरी शांति ही भंग हो जाती है.

रांची के जाने माने और प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर संतोष कुमार चौबे बताते हैं, ऐसा तब होता है जब सातवें भाव में मंगल की दृष्टि पड़ रही हो या या सातवें भाव में मंगल और राहु साथ में बैठे हो या मंगल अकेला भी बैठा हो और पीड़ित हो, अगर ऐसा होता है तो व्यक्ति की पत्नी के साथ कभी नहीं बनेगी और घर में लड़ाई झगड़ा व पूरे घर वालों के साथ तनाव का माहौल देखने को मिलेगा.

मंगल को करें मजबूत
व्यक्ति को अगर अपनी कुंडली देखना नहीं आती है, तो वह बस ऐसे ही खोल कर देख ले कि सातवें घर में कौन सा ग्रह बैठा है. कहीं मंगल तो नहीं या फिर मंगल जहां बैठा है वहां से वह सातवां घर कैलकुलेट कर ले अगर वहां मंगल की दृष्टि जा रही है और वह आपका सातवां घर है, तो समझ जाइये की फिर तो भाई घर में महाभारत होगा ही होगा. ऐसे में आपको मंगल को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए.

मंगल को मजबूत करना है तो इसके लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ काफी फायदेमंद रहता है. लाल कपड़ा का दान भी काफी फायदेमंद रहता है और कोशिश करिए थोड़ा सा ब्रह्मचर्य जीवन जीने का, मतलब स्त्रियों पर गलत नजर ना डालें या फिर किसी भी स्त्री का दिल ना दुखाए. हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाना और वहां पर पाठ करना यह भी फायदेमंद रहता है.

यज्ञ और पूजा भी है अहम
उन्होंने आगे बताया इसके लिए यज्ञ और पूजा भी की जाती है. लेकिन एक बात का ध्यान रखना है यह तभी करना है जब एक अच्छे पंडित या फिर विद्वान एस्ट्रोलॉजर से दिखाकर सलाह मशवरा लेकर ही करना है. इसका मंत्र भी आता है लेकिन वह भी आप सुबह 4:00 बजे उठकर अगर इस मंत्र का जाप करते हैं तो काफी फायदेमंद रहेगा. लेकिन यह मंत्र भी यूं ही नहीं किसी से भी और कहीं से भी यूट्यूब से देख कर पढ़ने लगे. वरना इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आप बस इतना ही कर ले तो आपको बहुत ही बढ़िया रिजल्ट देखने को मिलेगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Previous post

कौन हैं सप्तऋषि? कश्यप से लेकर भारद्वाज तक, ब्रह्मांड के सात दिव्य गुरु और हिंदू धर्म के मार्गदर्शक

Next post

Holashtak 2026 Rules And Facts: होलाष्टक आज से शुरू, 8 दिन अशुभ तो फिर क्यों हो रही शादियां, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह, जो अधिकतर लोग नहीं जानते!

You May Have Missed