Dhanu Rashifal: मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट, बस आज वाणी पर रखें काबू, जानें राशिफल

Dhanu Rashifal: मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट, बस आज वाणी पर रखें काबू, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 24 February 2026: शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, तो वहीं अगर आप किसी रिलेशन में हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

जमुईः धनु राशि के जातकों के लिए 24 फरवरी 2026 का दिन काफी भावनात्मक होने वाला है. आज आपका दिन भावनाओं से भरा रहेगा. धनु राशि के जातकों को आज अपने मन की भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी काम करने की आवश्यकता है, नहीं तो यह उनके लिए परेशानी से भरा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी बात को पूरा करने को लेकर जिद करना पड़ सकते हैं. इसके साथ ही आज के दिन आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रहेंगे. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी काम को लेकर काफी सोच विचार करने की जरूरत है.

आज के दिन होने वाला है यह काम 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी कर्ज से परेशान हैं, या किसी तरह की देनदारी का बोझ आप पर है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपको उसे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. आज के दिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बदलने का अवसर मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तब आपकी राजनीतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार में काफी सुखद वातावरण मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी खुशनुमा माहौल में गुजर सकता है. आज के दिन आपको किसी व्यर्थ काम को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए.

प्रेम के मामले में ऐसा रहेगा दिन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिली जुली रहेगी. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, तो वहीं अगर आप किसी रिलेशन में हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, या किसी बात को लेकर आप एक दूसरे के साथ कहा-सुनी कर सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी परेशान रहना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज किसी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आप थकान की भी अनुभूति कर सकते हैं. आज का दिन काफी भागदौड़ से भरा रहेगा. धनु राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए. आज के दिन आपको मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए तथा श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग 7 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Previous post

Aaj ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा दिन, बड़े फैसले लेने से बचे, गुस्से पर रखें काबू, पढ़े राशिफल

Next post

कुंभ राशि पर बजरंगबली की कृपा, रुके काम होंगे पूरे, लव लाइफ में आएगी ग्रोथ

You May Have Missed