Vastu Tips For Rented House: क्या आप किराए के मकान में रहते हैं? वास्तु के ये उपाय बदल देंगे आपका पता, एकबार आजमाकर जरूर देखें

Vastu Tips For Rented House: क्या आप किराए के मकान में रहते हैं? वास्तु के ये उपाय बदल देंगे आपका पता, एकबार आजमाकर जरूर देखें

होमफोटोधर्म

क्या आप किराए के मकान में रहते हैं? वास्तु के ये उपाय बदल देंगे आपका पता

Last Updated:

Vastu Tips For Rented House: खुद का घर लेने का सपना हर किसी का होता है और इनमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जो किराए के घर में रहते हैं. किराए के घर में रहने वालों का सबसे पहला सपना होता है कि उनका खुद का मकान या फ्लैट हो. ऐसे में आप वास्तु के ये खास उपाय कर सकते हैं, जो किराए के मकान में भी संभव है. आइए जानते हैं किराए के मकान में भी किए जाने वाले ये खास उपाय…

Vastu Tips For Rented House: आजकल काम, व्यापार और पढ़ाई के कारण कई लोग किराए के मकानों में रहते हैं. हर कोई चाहता है, खुद का एक घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ जिंदगी भर रह सके. कई लोग यह सपना पूरा कर लेते हैं और कई लोग के जीवन में यह सपना ही रह जाता है. लेकिन बहुत से लोग जो किराए के घर पर वास्तु संबंधित चीजें नहीं कर सकते हैं क्योंकि किराए का मकान होने के कारण दीवारों में बदलाव करना या अपनी इच्छानुसार संरचनात्मक परिवर्तन करना संभव नहीं होता. यह भी माना जाता है कि वास्तु का प्रभाव तरक्की, स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति पर पड़ता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े बदलाव किए बिना भी कुछ छोटे-छोटे कदम उठाकर घर के वातावरण को सकारात्मक रूप से बदला जा सकता है.

घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. इसीलिए किराए के घर में अपने कमरे के बाहर दोनों ओर स्वास्तिक और बीच में ॐ का चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में प्रवेश होने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. साथ ही, ऐसा कहा जाता है कि इससे घर आने वाले मेहमानों के साथ संबंध बेहतर होते हैं. स्वास्तिक और ॐ बनाने से नजर दोष और बुरी शक्तियां भी दूर रहती हैं.

घर में नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक को एक कारगर उपाय माना जाता है. एक कांच के कटोरे में सेंधा नमक भरकर उसे अपने फ्लैट या कमरे की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं. साथ ही, यह कमरे के वातावरण को शुद्ध करने में भी सहायक होता है. लेकिन ध्यान रखें कि नमक को हर 15 दिन में बदल सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फ्लैट या कमरे के उत्तर-पूर्वी कोने को हमेशा साफ और रोशनी से भरपूर रखें. कई घरों में इस कोने में बेकार की वस्तुएं और भारी फर्नीचर रखे होते हैं. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और तरक्की भी रुक जाती है. माना जाता है कि इस कोने में जल से भरा कलश या पवित्र जल रखने से बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है.

बेडरूम में पलंग की दिशा भी महत्वपूर्ण है. किराए के मकान, फ्लैट या कमरे में सोते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो. दक्षिण-पश्चिम कोने में पलंग रखने से स्थिरता आती है. अगर इस दिशा में असंतुलन हो, तो भारी अलमारी या फर्नीचर रखने से संतुलन स्थापित हो सकता है.

माना जाता है कि ये छोटे-छोटे बदलाव वास्तु दोषों के प्रभाव को किराए के मकान में भी कम कर सकते हैं. कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, स्वास्थ्य में सुधार होता है और आर्थिक स्थिरता आती है और रिश्ते मजबूत होते हैं. साथ ही आप अपना खुद का मकान ले पाने की स्थिति में भी होते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आप बिना ज्यादा पैसा खर्च किए या संरचनात्मक बदलाव किए घर के वातावरण को बेहतर बना सकते हैं.

Source link

Previous post

Holi Date and Muhurat: धुलंडी के दिन सूतक बिगाड़ेगा रंगों का मजा! भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच कैसे होगा होलिका दहन?

Next post

Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों की इस सप्ताह घरेलू चिंताएं हावी रहेंगी, वृष और मिथुन वालों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे!

You May Have Missed