Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त होगा, सिंह वाले बातचीत करते समय सावधानी बरतें, कन्या वालों की बाजार में धाक जमेगी!
Last Updated:
Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: फरवरी का अंतिम सप्ताह कर्क और सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. कर्क राशि वालों की जीवन की गाड़ी इस सप्ताह कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सट्टा-लाटरी आदि से दूरी बना कर रखना चाहिए. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह पूर्व में किए कठिन परिश्रम का मीठा फल मिल सकता है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026
कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको सुख-दुख दोनों समान रूप से मिलेंगे. आपके जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा. सप्ताह की शुरुआत में स्वजनों से मनचाहा सहयोग ना मिल पाने और खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. इस दौरान पेट संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है. ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें. व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है. इस दौरान स्वरोजगार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. अगर आप लंबे समय से अपने कारोबार में वृद्धि की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह के मध्य में आपको उस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर हो या फिर कारोबार किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें. इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह लेकर कार्य विशेष को करना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर उचित रहेगा. इस दौरान पर्सनल लाइफ में भी स्वजनों के साथ बात-व्यवहार सही रखने पर ही भलाई रहेगी. लव रिलेशन में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. स्वयं के साथ मां की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 4
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026
सिंह राशि वाले फरवरी के अंतिम सप्ताह उन लोगों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है, जो अक्सर रंग में भंग डालने का काम करते हैं. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है. ऐसे में इस दौरान किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. अगर आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए. करियर या फिर कारोबार में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के लिए आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा. जो लोग समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है. इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों से विवाद होने की आशंका है. ऐसे में आपको सामाजिक जीवन में पूर्ण सतर्कता रखने की जरूरत बनी रहेगी. इस दौरान आपके घरेलू खर्च में अचानक से वृद्धि हो सकती है. अचानक से घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सट्टा-लाटरी आदि से दूरी बना कर रखना चाहिए. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह आपसी संबंधों में सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस सप्ताह किसी से अपेक्षा रखने पर उपेक्षा होने का भय बना रहेगा. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार करने से बचें.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 23 February to 1 March 2026
कन्या राशि वालों को फरवरी का अंतिम सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में गुडलक का पूरा साथ मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपकी मानसिक शान्ति भंग होगी और मन दूसरों के प्रति शंकालू बना रहेगा. सप्ताह के पूवार्ध में भले ही कामकाज में आने वाली मुश्किलों के चलते आपका मन खिन्न रहे लेकिन उत्तरार्ध में स्वजनों एवं सौभाग्य का साथ मिलने पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. इस दौरान आपकी आर्थिक उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार होगा. व्यय भार घटेगा और आय के साधन बढ़ेंगे. नौरकीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. अगर आपके पर्सनल रिलेशन में कहीं कोई खटपट चल रही थी किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी. इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह पूर्व में किए कठिन परिश्रम का मीठा फल मिल सकता है. इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है. कारोबार में विस्तार की कामना पूरी होगी. बाजार में आपकी धाक जमेगी. सत्ता-सरकार की नजदीकियों का आप फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे. लव रिलेशन में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


