हर साल कोई न कोई व्रत-त्योहार दो दिन का क्यों होता है? आप कैसे खुद ही कर सकते हैं सही तारीख की पहचान, ज्योतिषाचार्य से जानें आसान तरीका

हर साल कोई न कोई व्रत-त्योहार दो दिन का क्यों होता है? आप कैसे खुद ही कर सकते हैं सही तारीख की पहचान, ज्योतिषाचार्य से जानें आसान तरीका

होमताजा खबरधर्म

व्रत-त्योहार दो दिन क्यों? आप कैसे कर सकते हैं सही तारीख की पहचान, जानें तरीका

Last Updated:

हिंदू धर्म में कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि कोई व्रत या त्योहार एक दिन की बजाय दो दिन का हो जा रहा है. इसकी वजह क्या है? व्रत और त्योहार की सही तारीख जानने का आसान तरीका क्या है? इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

व्रत-त्योहार की तारीख जानने का सही तरीका क्या है?

कुछ सालों से हिंदू धर्म के व्रत और त्योहारों में यह देखने को मिल रहा है कि कोई व्रत या त्योहार दो दिन का हो जाता है. अब दो दिन के व्रत और त्योहार के होने से उसका मजा किरकिरा होता है और लोगों में असमंजस की स्थिति बन जाती है. अब होली के त्यो​हार को ही ले लीजिए. कहीं पर होली 3 मार्च की है तो कहीं पर होली 4 मार्च की. पता चला कि आधा देश 3 मार्च को और आधा देश 4 मार्च को होली मना रहा है. आखिर ऐसा क्यों होता है? कुछ सालों पहले तो ऐसा नहीं होता था. एक दिन तय हो जाता था और उसी दिन पूरे देश में होली मनाई जाती है.

व्रत और त्योहार की तारीख पर असमंजस क्यों?

दरअसल हर व्रत और त्योहार के लिए कुछ निश्चित तिथि, नक्षत्र, समय आदि निर्धारित होते हैं. कभी कभी विशेष तिथि में कोई नक्षत्र नहीं होता या फिर वह समय उपलब्ध नहीं होता है, जिसकी आवश्यकता होती है. ऐसे ही कभी-कभी भद्रा और चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण की वजह से भी व्रत और त्योहारों की तारीख पर असमंजस की स्थिति बन जाती है.

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, हिंदू धर्म के व्रत और ​त्योहार सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय को ध्यान में रखकर तय किए जाते हैं. अब आप देखेंगे कि अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय सबसे पहले होता है, तो वहां पर सूर्यास्त भी पहले होगा. ऐसे ही गुजरात या मुंबई के क्षेत्र में सूर्योदय देर से होता है तो वहां पर सूर्यास्त भी देर से होगा.

ऐसी स्थिति में अब आप सोचें कि दिल्ली में बैठे हैं और दिल्ली के सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर किसी व्रत की तारीख को तय करते हैं, लेकिन वाराणसी, पटना या मुंबई में आप चाहते हैं कि उसी दिन वह व्रत या त्योहार हो तो ऐसा संभव नहीं है क्योंकि इन जगहों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर है. अपना देश जम्मू से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल तक फैला है. इन पूरे क्षेत्र में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में ढाई घंटे तक का अंतर मिल सकता है. यही वजह है कि देश में एक ही व्रत और त्योहार के लिए दो दिन तय हो जाते हैं.

ज्योतिषाचार्य डॉ. तिवारी कहते हैं कि सोशल मीडिया या इंटरनेट की क्रांति की वजह से भी यह स्थिति बनी है. दरअसल जब इंटरनेट क्रांति नहीं हुई थी तो स्थानीय पंडित जी अपने पंचांग के आधार पर व्रत और त्योहार की तारीख बताते थे. लेकिन अब क्या है कि मुंबई में बैठा हुआ ज्योतिषाचार्य बनारस का पंचांग लेकर व्रत या त्योहार की तारीख बता रहा है, उस पंचांग में बनारस और आसपास के क्षेत्रों के सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना है. व्रत या त्योहार की ति​थि का समय वाराणसी और उस क्षेत्र के लिए है, न कि मुंबई के लिए. अब आप इतने बड़े देश में एक व्रत या त्योहार के लिए एक ही तारीख चाहेंगे तो वह कठिन है. तारीख में एकरूपता का होना मुश्किल है.

कैसे करें व्रत-त्योहार की सही तारीख का पता?

इस सवाल पर ज्योतिषाचार्य डॉ. तिवारी कहते हैं कि आपको जिस भी व्रत या त्योहार की सही तारीख जाननी है तो इसका सबसे आसान तारीका है स्थानीय पंचांग.

  1. सबसे पहले आप जिस जगह पर रहते हैं, उस जगह का स्थानीय पंचांग लें. उसमें आप देखें कि आपको जो व्रत रखना है या त्योहार मनाना है, तो उसकी तिथि कब से कब तक है? यानि तिथि का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय क्या है?
  2. जब आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय ज्ञात हो जाए तो उदयातिथि यानि जिस दिन सूर्योदय हो, उस दिन व्रत रखें. उस दिन की तारीख व्रत की सही तारीख होगी.
  3. उदाहरण के लिए होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद करते हैं, लेकिन उसमें भद्रा का साया न हो और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंगों की होली मनाते हैं. आपको होलिका दहन की तारीख जाननी है तो सबसे पहले स्थानीय पंचांग में देखें कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है और उसमें भद्रा तो नहीं है.
  4. भद्रा रहित फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर सूर्यास्त के बाद होलिका दहन करें. फिर देखें कि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय किस तारीख को हो रहा है. उस दिन होली मनाएं.

उदाहरण से समझें सही तारीख जानने का तरीका

  • फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी मनाते हैं. दिल्ली में इसकी सही तारीख जानने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना करें. एकादशी तिथि 27 फरवरी को 12:33 से लेकर रात 10:32 पीएम तक है. एकादशी ति​थि का सूर्योदय 27 फरवरी को 06:48 ए एम पर और सूर्यास्त 06:19 पी एम हो रहा है. उदयातिथि के आधार पर आमलकी एकादशी 27 फरवरी को है.
  • अब जानते हैं कि दिल्ली में फाल्गुन पूर्णिमा किस तारीख को है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को 05:55 पी एम से शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 05:07 पी एम पर खत्म होगी. पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 3 मार्च को 06:44 ए एम पर और सूर्यास्त06:22 पी एम पर होगा. ऐसे में दिल्ली में फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च को है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal: मकर वालों के लिए इस सप्ताह तीर्थाटन के योग बनेंगे, कुंभ वाले नियमों की अनदेखी ना करें, मीन वालों की लव लाइफ में ध्यान रखें!

Next post

विमान हादसे का योग: इस साल इन तारीखों पर न करें हवाई यात्रा, कोई बड़ा राजनेता होगा दुर्घटना का शिकार!

You May Have Missed