रातोंरात बदल सकती है किस्मत! कंगाल से करोड़पति बना सकता है राहु! जानिए कैसे करें इसे अपने पक्ष में

रातोंरात बदल सकती है किस्मत! कंगाल से करोड़पति बना सकता है राहु! जानिए कैसे करें इसे अपने पक्ष में

Rahu Ke Upay: कभी आपने महसूस किया है कि अचानक किस्मत पलट गई या तो सब कुछ हाथ से निकल गया या फिर बिना ज्यादा कोशिश के तरक्की मिलने लगी? ज्योतिष मानता है कि इसके पीछे अक्सर एक अदृश्य शक्ति काम करती है राहु. नवग्रहों में राहु को मायावी और छाया ग्रह कहा गया है. यह तकनीक, विदेशी संबंध, अचानक लाभ-हानि और अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माना जाता है. कहा जाता है कि अगर कुंडली में राहु बिगड़ जाए तो इंसान को पल भर में कंगाल बना सकता है, लेकिन जब यही राहु प्रसन्न हो जाए तो रातोंरात सफलता और धन की वर्षा भी कर सकता है. ऐसे में सवाल उठता है राहु को कैसे शांत और शुभ बनाया जाए?

राहु का प्रभाव: अचानक बदलाव का संकेत
वैदिक ज्योतिष और लाल किताब के अनुसार राहु वह ग्रह है जो पारंपरिक सीमाओं को तोड़ता है. यह तकनीक, डिजिटल दुनिया, शेयर बाजार, राजनीति और विदेश से जुड़े कार्यों में बड़ा रोल निभाता है. आज के दौर में जब टेक्नोलॉजी हर दिन बदल रही है, राहु का प्रभाव और भी स्पष्ट दिखाई देता है. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि वर्तमान समय में राहु की स्थिति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण है. खासकर वे लोग जो नई तकनीक अपनाने से हिचकते हैं, उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. वहीं जो लोग बदलाव के साथ खुद को ढाल लेते हैं, राहु उन्हें अप्रत्याशित सफलता दिला सकता है.

राहु दोष के संकेत
यदि बार-बार आर्थिक नुकसान हो रहा हो, मानसिक भ्रम बना रहता हो, अचानक बदनामी या कानूनी उलझनें घेर लें तो यह राहु दोष का संकेत माना जाता है. कई लोग बताते हैं कि बिना वजह डर, अस्थिरता और अनिद्रा भी राहु के प्रभाव से जुड़ी हो सकती है.

राहु को शांत करने के ज्योतिषीय उपाय
दीपक का विशेष उपाय
बुधवार के दिन सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक लें और उसमें अपनी छाया देखें. फिर उसमें बाती डालकर दीपक जला लें. दीपक के सामने बैठकर “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें. यह प्रक्रिया लगातार 18 बुधवार तक करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जौ का उपाय
शनिवार के दिन अपने वजन के बराबर जौ लेकर उसे 18 हिस्सों में बांट लें. हर हिस्से को काले कपड़े में बांधकर अलग-अलग पोटली बना लें. प्रत्येक बुधवार को एक पोटली लें, उस पर दूध का छींटा मारें और सिर से उल्टी दिशा में सात बार घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें. यह उपाय राहु दोष को शांत करने के लिए प्रभावी माना जाता है.

चांदी और नमक का उपाय
राहु से प्रभावित व्यक्ति को जेब में चांदी का छोटा टुकड़ा रखना शुभ माना गया है. यह चंद्रमा को मजबूत करता है, जो राहु के प्रभाव को संतुलित करता है. साथ ही, रात को सोने से पहले नमक मिले पानी से पैर धोना भी लाभकारी बताया गया है.

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से राहु और शनि का प्रभाव शांत होता है. इसके अलावा भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना गया है.

दान का रामबाण उपाय
काला कपड़ा, काले तिल, कंबल, सरसों का तेल, लोहा, अभ्रक और गोमेद को काले वस्त्र में बांधकर जरूरतमंद को दान करना राहु शांति का प्रभावी उपाय माना जाता है. कोढ़ियों के आश्रम में दान करने की भी परंपरा रही है.

बदलते दौर में राहु का संदेश
ज्योतिष केवल ग्रहों का खेल नहीं, बल्कि संकेतों की भाषा है. राहु हमें सिखाता है कि बदलाव से डरना नहीं चाहिए. जो व्यक्ति समय के साथ खुद को ढाल लेता है, राहु उसे अवसरों के दरवाजे खोलकर देता है.

Source link

Previous post

23 फरवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य, ग्रह-नक्षत्रों का क्या पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Next post

Panchgrahi Yog 2026: 23 फरवरी से कुंभ में कैसे बन रहा पंचग्रही योग? इन 3 राशिवालों को रहना होगा सावधान! न करें ये गलतियां

You May Have Missed