Weekly Horoscope: कुंभ समेत 6 राशियों को इस सप्ताह धन व करियर के मामले में होगा लाभ, मेष समेत ये राशियां रहें सतर्क, साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: फरवरी का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी रोमांचक रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह मंगल शनि की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं, जहां बुध, शुक्र, राहु और ग्रहों के राजा सूर्य के साथ युति बना रहे हैं. साथ ही इस सप्ताह बुध वक्री अवस्था में जाएंगे और कुंभ राशि में अस्त भी हो जाएंगे. ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, आदित्य मंगल योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. शुभ योग के अलावा फरवरी के अंतिम सप्ताह में होलाष्टक भी शुरू हो जाएंगे, जिससे मिथुन, कन्या, कुंभ समेत 6 राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा. वहीं मेष, वृषभ समेत 6 राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए फरवरी का अंतिम सप्ताह 23 फरवरी से 1 मार्च मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रह सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से सप्ताह के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी इस सप्ताह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे घर और काम की वजह से आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में होगी. नौकरी पेशा जातकों को कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुरुआत में थोड़ी परेशानी वाला रहेगा लेकिन सप्ताह के मध्य तक आपकी स्थिति में शुभ बदलाव हो जाएगा. नौकरी पेशा और व्यापारियों को कामधंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है. अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें. इस सप्ताह होली के त्योहार की वजह से आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी इसलिए सोच समझकर खर्च करें. वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए को धन का लाभ मिल सकता है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल शनि की राशि कुंभ में शुक्र, सूर्य, राहु और अब मंगल के साथ विराजमान हैं. होली की वजह यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए काफी खुशनुमा रहेगा, दोस्तों के साथ कहीं बाहर होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग को होली की वजह से व्यापार में वृद्धि मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Kark Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, आपकी राशि के स्वामी चंद्र देव हैं, जो इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन राशि में संचार करेंगे. चंद्रमा के संचार से कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा बना रहेगा. होली के त्योहार की वजह से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं. नवदंपत्तियों को संतान संबंधी शुभ समाचार इस सप्ताह आपको मिल सकते हैं. इस सप्ताह धार्मिक ग्रंथो में आपकी रुचि बढ़ेगी और होली की तैयारियां भी करेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा और घर के बारे में जरूरी बातचीत भी कर सकते हैं.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Singh Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है और आपकी राशि के स्वामी सूर्य, इस समय शनि की राशि राहु, शुक्र, मंगल और बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह आपको अपनी दैनिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क बने रहने की आवश्यकता है. होली पर्व के लिए घरेलू कार्यों की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. लव लाइफ के मामलों में कोई नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है, आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, राहु और अब मंगल के साथ के साथ युति बना रहे हैं. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों की इस सप्ताह मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और अटके हुए धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह होली पर घर जाने का अप्रूवल मिल सकता है, जिससे खुशियों में वृद्धि होगी. अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. होली की वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Tula Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है, आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल शनि की राशि में सूर्य, बुध, राहु और अब मंगल ग्रह के साथ विराजमान हैं. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से आपकी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपकी सेहत में सुधार आएगा. इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे और होली की वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और बच्चों की वजह से मन लगा रहेगा. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
फरवरी का अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह इस सप्ताह कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां सूर्य, बुध, शुक्र, राहु के साथ विराजमान होंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. आपकी वाणी में सुधार आएगा और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. नौकरी पेशा जातक इस सप्ताह होली के त्योहार पर घर जा सकते हैं और किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों की होली की वजह से अच्छी कमाई होगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को फरवरी के अंतिम सप्ताह सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस समय फिलहाल आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है इस वजह से आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं इसलिए बेमतलब के खर्च करने से बचें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को होली की छुट्टी के अप्रूवल के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें और अपनी वाणी में भी सुधार लाएं. शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी.
मकर साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. आपके कुछ कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे तो कुछ कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा लेकिन उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा लेकिन आपको मेहनत का फल भी मिलेगा. दैनिक कार्यों को लेकर इस हफ्ते आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. होली के वजह से घरेलू कार्य बढ़ जाएंगे, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को फरवरी के अंतिम सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इस सप्ताह ही राशि में मंगल ग्रह गोचर करेंगे, जहां शुक्र, बुध, सूर्य और राहु के ग्रह के साथ युति बनाएंगे. कुंभ राशि वालों के सोच हुए कई कार्य पूरे होंगे और किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है. होली की वजह से किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है. इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है, जिससे आपको कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. लव लाइफ के मामलों में आपको सफलता मिलेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए फरवरा की अंतिम उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से होली की छुट्टी भी कैंसिल हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपके कुछ जरूरी कार्य होते होते अटक सकते हैं, जिसकी वजह से आपको और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. मीन राशि वाले इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें.


