आज का पंचांग, 22 फरवरी 2026: स्कंद षष्ठी, रविवार व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग में सूर्य पूजा, रवि योग, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पंचमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. 11:09 ए एम से षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. ऐसे आज स्कंद षष्ठी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. आज दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06 बजकर 53 मिनट से और रवि योग शाम को 05 बजकर 54 मिनट से होता है. जो लोग रविवार व्रत हैं, वे सर्वार्थ सिद्धि योग में सूर्य देव की पूजा करें, उनको जल अर्पित करें और मंत्र जाप करें. सूर्य देव की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे. जो भी मनोकामना होगी, वह पूरी होगी.
स्कंद षष्ठी का व्रत रवि योग में होगा. स्कंद षष्ठी की पूजा प्रदोष के समय होता है. सूर्यास्त के बाद भगवान स्कंद यानि देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. उनकी कृपा रोग, दोष, कष्ट आदि मिटते हैं, संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है. यदि आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो आज लाल रंग के कपड़े, लाल रंग के फल या फूल, केसर, लाल चंदन, तांबा, तांबे के बर्तन, सोना आदि का दान करें. अपने पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. इससे सूर्य मजबूत होगा और उसका शुभ प्रभाव जीवन में देखने को मिलेगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 फरवरी 2026
आज की तिथि- पंचमी- 11:09 ए एम तक, फिर षष्ठी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 05:54 पी एम तक, उसके बाद भरणी
आज का करण- बालव – 11:09 ए एम तक, कौलव – 10:10 पी एम तक, फिर तैतिल
आज का योग- शुक्ल- 01:09 पी एम तक, उसके बाद ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मेष
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:16 पी एम
चन्द्रोदय- 09:31 ए एम
चन्द्रास्त- 11:22 पी एम
आज के मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 ए एम से 06:03 ए एम
अमृत काल: 11:04 ए एम से 12:35 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:14 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 23 से 12:59 ए एम, फरवरी 23
आज के शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:53 ए एम से 05:54 पी एम
रवि योग: 05:54 पी एम से 06:52 ए एम, फरवरी 23
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:19 ए एम से 09:44 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:44 ए एम से 11:09 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:09 ए एम से 12:35 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:16 पी एम से 07:51 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:51 पी एम से 09:25 पी एम
चर-सामान्य: 09:25 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:09 ए एम से 03:43 ए एम, फरवरी 23
शुभ-उत्तम: 05:18 ए एम से 06:52 ए एम, फरवरी 23
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल- 03:25 पी एम से 04:51 पी एम
राहुकाल- 04:51 पी एम से 06:16 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:45 पी एम से 05:31 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
कैलाश पर – 11:09 ए एम तक, उसके बाद नन्दी पर.


