Aaj ka Makar Rashifal: करियर और प्यार में मिलेगी सफलता, बिजनेस में उछाल के योग, सेहत को लेकर रहें सावधानी
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 21 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. आज लक्ष्य, करियर और व्यापार में बड़ी सफलता के संकेत हैं. टाइम मैनेजमेंट और सही प्लानिंग से किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा और महिला जातकों के लिए दिन खास रहेगा. छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में रोमांस और मधुरता बनी रहेगी. हालांकि सेहत को लेकर सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है. तनाव से दूर रहें, संतुलित आहार लें और आराम जरूर करें.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. विशेष रूप से आज का दिन लक्ष्यों और सपनों को सच करने का है. इसलिए आज समय निकालकर अपने मुख्य लक्ष्य पर काम जरूर करें. हालांकि सेहत के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. हेल्थ को लेकर सिरदर्द (हेडेक) की शिकायत हो सकती है. किसी भी बात का ज्यादा तनाव न लें, शुद्ध भोजन करें और कुछ समय आराम के लिए भी निकालें. लवर्स और रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए आज दिन सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है.
छात्र वर्ग के जातक इस मामले में रहें अलर्ट
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए रहेगा खास दिन
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा खास रहेगा. आपकी एनर्जी बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे. आज आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. संभव है कि आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए कोई सरप्राइज भी दे. सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा भारी रह सकता है. माइग्रेन से पीड़ित जातक सावधान रहें. दिन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए ज्यादा सोच-विचार और ओवरथिंकिंग से बचें. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को नेगेटिव थॉट्स से बचना है और अपने वायु तत्व को मजबूत करना है. जितना हो सके, अपने इष्ट देव की शरण में रहें.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


