लेनदेन में रखें सावधानी, वरना होगा नुक्सान, ऐसा रहेगा मेष राशि वालों का आज का दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा, लेकिन लेन-देन और निवेश में सावधानी जरूरी है. चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहा है, जिससे ऋण, रोग और शत्रु से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. पेट और पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खान-पान संतुलित रखें. कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। गुस्से और भावनात्मक निर्णयों से बचें. शुभ अंक 6, भाग्यांक 9 और शुभ रंग हल्का हरा है. हनुमान जी की पूजा लाभकारी रहेगी.
राशिफल
मिर्जापुर : मेष राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक नजरिए से अनुकूल नहीं है. आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा. हालांकि, लेन-देन के मामले में सावधानी रखें. अचानक से पैसा इन्वेस्ट करने से बचे. वरना नुक्सान हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगा. पेट और पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र रेवती है. पक्ष शुक्ल और योग शुभ है. सूर्योदय 6.54 पर और सूर्यास्त 6.15 शायकाल पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.57 तक रहेगा. राहुकाल 9.44 से 11.09 तक रहेगा. इस काल में किया गया काम शुभ फल नहीं देता है. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि में चंद्रमा छठवें भाव में गोचर करेगा. यह भाव ऋण, रोग व शत्रु के भाव में गोचर कर रहे हैं. इनसे जुड़े कामों में सावधानी रखें. दिन मेहनत, स्पर्धा और अनुशासन वाला रहेगा. प्रयासों के बाद सफलता मिलने के संकेत है. आज गुस्से पर नियंत्रण रखें. अपनों की बातों का बुरा लग सकता है. ऐसे में बातचीत में सावधानी रखें.
पेट से जुड़ी होगी दिक्कत
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत सामान्य रहेगा. थकान महसूस हो सकता है. पेट, पाचन और रक्तचाप से जुड़ी परेशानी हो सकती है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी जरुर पिए. योग और ध्यान करने से लाभ होगा. थोड़ा टहलें. प्यार और रिश्तों में तनाव या गलत फहमी हो सकती है. बातचीत से गलत फहमी दूर हो सकती है. आज भावनात्मक निर्णय लेने से परहेज करें. अविवाहित लोग आवेग में आकर निर्णय नहीं लें. परिवार में छोटी चिंता संभव है. धैर्य और अनुशासन से माहौल शांत रहेगा.
लेन-देन में रखें सावधानी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. उधार और लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखें. मेहनत के अनुसार धीरे-धीरे आय स्थिर होगी. नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. किसी भी बड़े मामले में जीत मिल सकती है. प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा.
ये है शुभ अंक व रंग
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 6 और भागयांक 9 रहेगा. शुभ रंग हल्का हरा और भूरा रहेगा. शुभ दिशा दक्षिण रहेगा. उपाय के तौर पर हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं. उनकी आराधना करें. ओम हनु हनुमंते नम : का 21 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को वस्तु दान करें. आपको लाभ मिलेगा और भविष्य उज्ज्वल होगा.
About the Author

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


