Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 February 2026: एक फैसला बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए क्या है बड़ा संकेत!
Last Updated:
Aquarius Horoscope Today 21 February 2026: 21 फरवरी 2026 का कुंभ राशिफल मेहनत और आत्मविश्वास से जुड़ा बड़ा संकेत दे रहा है. आज आपके प्रयासों का फल मिलना शुरू हो सकता है, लेकिन फैसले खुद के विवेक से लें. करियर में नेटवर्किंग और संपर्क बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. जानिए आज का लकी नंबर, लकी कलर और खास उपाय.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 February 2026 के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. आपके प्रयासों का फल धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा. दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले कमजोर न करें, बल्कि अपने विवेक से काम लें. स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों के लिहाज से दिन संतुलित और शुभ संकेत दे रहा है. सही दिशा में किया गया प्रयास भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगा.
मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी
आज आपको अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना है. आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका फल अवश्य मिलेगा. कुछ लोग आपके काम की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन बातों पर ध्यान न दें. अपने दिमाग और समझदारी से फैसले लें. आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
काम में संपर्क बनाए रखना रहेगा फायदेमंद
अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो संबंधित लोगों से संपर्क बनाए रखना जरूरी है. सही लोगों से जुड़ाव और संवाद आपके काम को सफल बनाएगा. नेटवर्किंग और तालमेल आज आपके लिए लाभकारी रहेगा.
स्वास्थ्य रहेगा अच्छा, सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से भी आप मजबूत महसूस करेंगे. बस तनाव से दूर रहें और नियमित दिनचर्या का पालन करें. संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा.
लव लाइफ में दूर होगी गलतफहमी
पार्टनर के साथ जो थोड़ी बहुत नकारात्मक या रुकी हुई ऊर्जा महसूस हो रही थी, वह धीरे-धीरे खत्म होगी. कंफ्यूजन को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें. रिश्ते को समय दें और भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा.
आज का लकी नंबर और उपाय
आज के लिए लकी नंबर 4 है और लकी कलर ग्रीन और येलो रहेगा. शुभ फल प्राप्ति के लिए शनि देव के मंदिर में जाकर बड़ा का भोग लगाएं. काले तिल और सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करें. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. पक्षियों और चींटियों को दान देने से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


