Aaj ka Tula Rashifal: करियर और शादी में बदलाव के योग, व्यापार में नई डील संभव, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी

Aaj ka Tula Rashifal: करियर और शादी में बदलाव के योग, व्यापार में नई डील संभव, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 21 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शनि देव और हनुमान जी की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर सातवें भाव में होने से विवाह, साझेदारी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे और नई डील से लाभ मिल सकता है. हालांकि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले सावधानी जरूरी है. आंख मूंदकर भरोसा न करें और संयम से निर्णय लें.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. यह दिन कर्मफल दाता शनि देव और संकट मोचन हनुमान जी की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर आपके सातवें भाव यानी मेष राशि में हो रहा है, जिससे वैवाहिक जीवन, साझेदारी और दैनिक व्यापार से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे और आपसी समझ बेहतर होगी. साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में नई डील या समझौता फायदेमंद साबित हो सकता है. साथ ही प्रत्यक्ष विरोधियों पर भी आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए शुभ रहेगा.

कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ें

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, व्यापार और करियर की दृष्टि से आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. आज किसी नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है या पहले से रुकी हुई डील्स में गति आ सकती है. हालांकि उत्साह में आकर जल्दबाजी करना उचित नहीं रहेगा. किसी भी निर्णय से पहले सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक समझें और आपसी सहमति से ही अंतिम फैसला लें. विशेष रूप से किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ें और जांच-परख लें. छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.

आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें

दांपत्य जीवन में आज सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी गलतफहमी चल रही थी, तो आज स्पष्ट और शांत संवाद से उसे दूर किया जा सकता है. आज आपको अपने जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है. लेकिन ध्यान रखें, सातवां भाव विरोधियों का भी प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपने अहंकार को निर्णयों पर हावी न होने दें.

आज का विशेष महाउपाय

तुला राशि के जातक आज सुंदरकांड का पाठ हनुमान जी के समक्ष करें. साथ ही काल भैरव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें. इसके अतिरिक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या भोजन का दान करें. इन उपायों से व्यापार और दांपत्य जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता और स्थिरता आएगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

रवि योग में विनायक चतुर्थी आज, दोपहर में पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि, मंत्र, सामग्री, आरती, चंद्रोदय समय

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: वृष के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, कर्क दिल की सुनें, 2 राशि के सिंगल लोग किसी खास से मिलेंगे, धैर्य से काम लें, पढ़ें लव राशिफल

You May Have Missed