आज का पंचांग, 21 फरवरी 2026: विनायक चतुर्थी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, दोपहर तक भद्रा, जानें मुहूर्त, पंचक, अशुभ समय

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2026: विनायक चतुर्थी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, दोपहर तक भद्रा, जानें मुहूर्त, पंचक, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 February 2026: आज विनायक चतुर्थी का व्रत है, इसके साथ शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा भी है. आज के दिन रवि योग है, जो सुबह में 06:54 ए एम से बनेगा. रवि योग में सभी दोष मिट जाते हैं क्योंकि इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि, रेवती नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि का चंद्रमा है. आज सुबह में 06:54 ए एम से भद्रा लगेगी, जो दोपहर में 01:00 पी एम तक है. इसका वास धरती पर है, इसलिए इसमें कोई शुभ काम न करें. पूरे दिन अग्नि पंचक है, इसमें आग से सचते रहें.
जो लोग आज विनायक चतुर्थी का व्रत हैं. वे लोग 11:27 एएम से दोपहर 1:00 पीएम के बीच चतुर्थी की गणेश पूजा विधि विधान से करें. आज चंद्रमा का दर्शन न करें. इससे बचना चाहिए. ऐसे ही जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, वे शनिदेव की पूजा करें. शनिदेव का तेल से अभिषेक करें. नीले फूल, काले तिल, शमी के पत्ति, काली उड़द, नीले या काले रंग के कपड़े आदि अर्पित करें. काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनिदेव की आरती करें. शनि कृपा से आपके कष्ट मिट जाएंगे. शमी के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे तेल का दीपक जलाने से शनि से होने वाले कष्टों में राहत मिलती है. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 फरवरी 2026

आज की तिथि- चतुर्थी – 01:00 पी एम तक, फिर पंचमी
आज का नक्षत्र- रेवती – 07:07 पी एम तक, उसके बाद अश्विनी
आज का करण- विष्टि – 01:00 पी एम तक, बव – 12:06 ए एम, फरवरी 22 तक, बालव
आज का योग- शुभ – 03:51 पी एम तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन – 07:07 पी एम तक, उसके बाद मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:54 ए एम
सूर्यास्त- 06:15 पी एम
चन्द्रोदय- 08:56 ए एम
चन्द्रास्त- 10:16 पी एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:13 ए एम से 06:04 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
अमृत काल: 04:49 पी एम से 06:21 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:14 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 22 से 01:00 ए एम, फरवरी 22

आज के शुभ योग

रवि योग: 06:54 ए एम से 07:07 पी एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:19 ए एम से 09:45 ए एम
चर-सामान्य: 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:25 पी एम से 04:50 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:15 पी एम से 07:50 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:25 पी एम से 11:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:00 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 22
चर-सामान्य: 12:34 ए एम से 02:09 ए एम, फरवरी 22
लाभ-उन्नति: 05:19 ए एम से 06:53 ए एम, फरवरी 22

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:54 ए एम से 08:19 ए एम
राहुकाल- 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
दुर्मुहूर्त- 06:54 ए एम से 07:40 ए एम, 07:40 ए एम से 08:25 ए एम
भद्रा- 06:54 ए एम से 01:00 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
अग्नि पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

क्रीड़ा में – 01:00 पी एम तक, कैलाश पर.

Source link

You May Have Missed