धनु राशि वाले आज ना शुरू करें नया व्यापार, प्यार के बीच आ सकती है शक की दीवार, करें ये उपाय
Last Updated:
धनु राशि के जातकों को आज अपने पारिवारिक जीवन में किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहिए. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, ऐसे में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो बात आगे बढ़ सकती है.
जमुई. 20 फरवरी 2026 के दिन सूर्य की स्थिति के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव सामने आएंगे. आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलने वाली है तो वहीं बिजनेस के मामले में आपको काफी संभलकर फैसला लेना होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसका असर सभी राशि के जातकों पर एक समान रूप से देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को भी आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
आज के दिन अपने बजट का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भले ही आर्थिक रूप से लाभ पहुंचेगा लेकिन, इसके बाद भी आपको आज के दिन अपने बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको बिना सोचे-समझे किसी भी तरह की खरीद से बचना चाहिए. आज के दिन आपके पर्सनल मामले आपको थोड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं. अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसे टाल देना चाहिए, यही आपके लिए सही रहने वाला है. उन्होंने बताया कि अनावश्यक बातों से ध्यान हटाएंगे तो आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
आज विवाद से बचने के लिए करें यह काम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने पारिवारिक जीवन में किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहिए. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, ऐसे में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो बात आगे बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्यार में शक का सामना करना पड़ सकता है, इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है.
आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिये तथा आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 4 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


