सिंह राशिफल 20 फरवरी 2026: आज चंद्र-शनि का बुरा प्रभाव! नौकरी-व्यापार में रहे सतर्क, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़े राशिफल 

सिंह राशिफल 20 फरवरी 2026: आज चंद्र-शनि का बुरा प्रभाव! नौकरी-व्यापार में रहे सतर्क, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़े राशिफल 

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 20 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में धन भाव में स्थित है, जिससे ग्रहण योग बन रहा है. कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और चार ग्रह लग्न में विराजमान हैं. यह स्थिति एक ओर जहां लाभ के अवसर पैदा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत भी दे रही है. परिवार का सहयोग आज मजबूत रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में संयम रखना होगा.

Aaj Ka Singh Rashifal 20 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज शुक्रवार 20 फरवरी 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में धन भाव में स्थित है, जिससे ग्रहण योग बन रहा है. कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और चार ग्रह लग्न में विराजमान हैं. यह स्थिति एक ओर जहां लाभ के अवसर पैदा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत भी दे रही है. परिवार का सहयोग आज मजबूत रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में संयम और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत होगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का चंद्र ओर शनि साथ में बैठे है और धन धन भाव ग्रहण का योग बना रहें है. जिसकी वजह से आज सिंह राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है. किसी बड़े सौदे व्यापार में आज पैसा लगाना नुकसान दे सकता है, आज के दिन कोई बड़ी डील हो तो उसे टाल दें. वही आज व्यापार में उतार चढ़ाव का प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. बैंक बेलेंस में आंशिक कमी हो सकती है. हालांकि, आज के दिन सिंह राशि के जातकों को पानी या दूध से जुड़े उत्पादों या फिर सफेद चीजों में निवेश भविष्य में लाभकारी रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है. ग्रहण योग के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. किसी भी विवाद में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि का पांचवे गुरु का प्रभाव मददगार रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. पढ़ाई में किया गया परिश्रम आगे सफलता दिला सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति का प्रभाव मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है. सिरदर्द, माइग्रेन या आधे सिर में तेज दर्द जैसी समस्या महसूस हो सकती है. तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और पानी का सेवन बढ़ाएं. कार्य का अधिक दबाव लेने से बचें. पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोग दवाइयों में लापरवाही न बरतें.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे. हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है. छोटी बात पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. अन्यथा रिश्ता टूट सकता है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि का स्वामी शेर होता है वह बारह राशियों में पांचवीं राशि होती है, आज वही 5 का अंक सिंह जातकों के लिए भाग्य अंक आ रहा है. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज के दिन सिंह राशि के जातक जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें. विवादों से बचे और आज मां जगदम्बा या कुलदेवी की आराधना करें. प्रातः काल में दुर्गा सप्तशती का पाठ और 108 नामों का जाप करेंगे तो ग्रहों का बुरा प्रभाव कुछ हद तक कम होगा, और दिन बेहतर होगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

धनु राशि वाले आज ना शुरू करें नया व्यापार, प्यार के बीच आ सकती है शक की दीवार, करें ये उपाय

Next post

कन्या राशि वालों को आज आध्यात्म के जरिए मिलेगा सुकून, मिल सकती है संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी, परिवारिक मामलों में रहें सावधान

You May Have Missed