फाल्गुन पूर्णिमा पर कैसे होगा स्नान-दान? उस दिन है साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह से ही लग जाएगा सूतक काल, जानें क्या है इसका उपाय

फाल्गुन पूर्णिमा पर कैसे होगा स्नान-दान? उस दिन है साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह से ही लग जाएगा सूतक काल, जानें क्या है इसका उपाय

होमताजा खबरधर्म

फाल्गुन पूर्णिमा स्नान-दान कैसे होगा? उस दिन चंद्र ग्रहण, सुबह से ही सूतक काल

Last Updated:

Falgun Purnima 2026 Snan Daan Time: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. उस दिन सुबह में चंद्र ग्रहण का सूतक काल लग जाएगा तो फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान कैसे होगा? आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा के मुहूर्त, चंद्र ग्रहण के सूतक काल और फाल्गुन पूर्णिमा के स्नान-दान के उपाय के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा तो स्नान और दान कैसे होगा?

Falgun Purnima 2026 Snan Daan Time: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, उसके बाद दान करते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा के स्नान और दान से पाप मिटते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है. लेकिन इस बार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसकी वजह से इसका सूतक काल लगेगा, जिसकी वजह से कोई भी शुभ कार्य उस समय नहीं होगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण की वजह से स्नान और दान कैसे होगा? फाल्गुन पूर्णिमा के स्नान और दान का समय क्या होगा?

फाल्गुन पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 2 मार्च सोमवार को शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 3 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होना है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान 3 मार्च दिन मंगलवार को होगा. फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 2 मार्च को रखा जाएगा.

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का समय

फाल्गुन पूर्णिमा यानि 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. दृक पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरूआत दोपहर 03:21 पी एम से होगा और इसका समापन 06:46 पी एम पर होना है.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है, इस आधार पर सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और चंद्र ग्रहण के खत्म होने के साथ समाप्त होगा. सूतक में स्नान, दान, पूजा, पाठ, खाना, सोना, मांगलिक कार्य वर्जित हैं.

फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान कैसे करें?

3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट से लगेगा. उससे पहले आपके पास पूरा समय है, आप फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान कर सकते हैं. स्नान के ​लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे उत्तम माना गया है.

फाल्गुन पूर्णिमा स्नान मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान के लिए उत्तम ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 05:05 ए एम से लेकर 05:55 ए एम तक है. यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान न कर पाएं तो सूर्योदय के समय 06:44 ए एम पर या उसके बाद भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपको सूतक काल प्रारंभ होने से पहले कर लेना है. स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed