Shani Dosh: कमाने के बाद भी नहीं टिकता पैसा? शनि दोष हो सकता है वजह, ज्योतिषी से जानें उपाय, चमक उठेगी किस्मत
Last Updated:
Shani Dosh Ke Upay: कमाई बहुत है पर जेब खाली रहती है? बार-बार मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता, तो इसके पीछे शनि की कमजोर स्थिति या साढ़ेसाती बड़ी वजह हो सकती है. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार, शनि केवल दंड नहीं देते बल्कि सही दिशा भी दिखाते हैं. लेकिन कुछ उपाय और अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने से न केवल आर्थिक तंगी दूर हो सकती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है. आखिर क्यों मेहनत के बाद भी नहीं मिलता पूरा फल और क्या हैं वो सरल उपाय जो आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकते हैं. ज्योतिष से जानिए सब कुछ.
Shani Dosh Remedies: पैसा कमाने के बावजूद अगर वह हाथ में नहीं टिकता, बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता, तो कई लोग इसे ग्रहों की स्थिति से जोड़कर देखते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह (Shani Sadhe Sati) को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है. कहा जाता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. ऐसे में अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो या शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही हो, तो जीवन में बाधाएं और संघर्ष बढ़ सकते हैं.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन विशेष महत्व रखता है. यदि किसी को बार-बार पैसों की कमी महसूस हो रही है या बचत नहीं हो पा रही है, तो हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है. दीपक जलाते समय शनि मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. इसके अलावा काले तिल, काली उड़द या काले कपड़े का दान करना भी शुभ फल देने वाला माना गया है. दान करने से न केवल ग्रह दोष शांत होते हैं, बल्कि मन में संतोष भी बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: आलस्य और संघर्ष से हैं परेशान? शनि दोष के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी तक़दीर, 5 उपाय दूर करेंगे कमजोरी और लाएं तरक्की
ईमानदारी और सेवा से प्रसन्न होते हैं शनिदेव
शनि को न्यायप्रिय ग्रह कहा जाता है, इसलिए वे अनुशासन और मेहनत को सबसे अधिक महत्व देते हैं. यदि कोई व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर चलता है, जरूरतमंदों की मदद करता है और बुजुर्गों का सम्मान करता है, तो उसे शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके विपरीत, गलत तरीकों से धन कमाने वालों पर शनि का प्रभाव कठोर हो सकता है. शनिवार के दिन शराब और मांस से दूरी बनाना भी शुभ माना गया है. इससे मन और शरीर में पवित्रता बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
आध्यात्मिक उपायों के साथ अनुशासन भी जरूरी
आर्थिक परेशानियों के पीछे केवल ग्रह ही जिम्मेदार नहीं होते, बल्कि हमारी आदतें और वित्तीय अनुशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कई बार बिना योजना के खर्च करना और बचत न करना भी धन की कमी का मुख्य कारण बनता है. इसलिए ज्योतिषीय उपायों के साथ-साथ व्यावहारिक कदम उठाना भी जरूरी है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना और आय के स्रोत बढ़ाने की कोशिश करना आर्थिक स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है. जब आध्यात्मिक उपाय और व्यावहारिक प्रयास साथ-साथ चलते हैं, तब परिणाम अधिक सकारात्मक और स्थायी होते हैं.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें


