Aaj Ka Singh Rashifal 18 February 2026: सिंह राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, चमकेगा करियर और व्यापार, स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क, पढ़े राशिफल 

Aaj Ka Singh Rashifal 18 February 2026: सिंह राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, चमकेगा करियर और व्यापार, स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क, पढ़े राशिफल 

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 18 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और कुंभ राशि उदित हो रही है. पांचवें स्थान पर बैठे गुरु का प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला है. दिन की शुरुआत से ही भाग्य का साथ मिलेगा और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन खुशियां और अवसर लेकर आने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 18 February 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 18 फरवरी 2026, बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति आज एक मजबूत और शुभ संयोग बना रही है. कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और कुंभ राशि उदित हो रही है. पांचवें स्थान पर बैठे गुरु का प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला है. दिन की शुरुआत से ही भाग्य का साथ मिलेगा और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन खुशियां और अवसर लेकर आने वाला है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के मामले में आज सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन यही जिम्मेदारी भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकती है. भाग्य उदय का मजबूत योग होने से अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा के प्रयास सफल हो सकते हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कुंडली में राहु, शुक्र, चंद्र, सूर्य और बुध एक साथ लग्न में बैठे हैं, जिससे मानसिक भ्रम या तनाव बढ़ सकता है. सिर दर्द या चोट लगने की आशंका भी बनी हुई है. इसलिए आज जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी है. दिनभर खुद को शांत रखने की कोशिश करें और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाए रखें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन काफी लाभ देने वाला है. शनिदेव धन भाव में स्थित हैं और व्यापारियों के लिए लाभ के योग बना रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. निवेश के लिए भी समय अनुकूल है. आज लाभ देने की स्थिति में है. खासतौर पर सफेद वस्तुओं, विलासिता से जुड़ी चीजों या ठंडी उत्पादों में निवेश भविष्य में अच्छा फायदा दे सकता है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों में आज संतुलन देखने को मिलेगा. परिवार में आपसी समझ और तालमेल मजबूत रहेगा. पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम लेना जरूरी है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 3 अंक सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 6 और 9 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज जमीन और अग्नि से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी है. बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि हादसे की आशंका है. दिन की शुरुआत में अपने इष्ट देव और गुरु का ध्यान करना शुभ रहेगा, जिससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Kumbh Rashifal 18 February 2026: चौंकाने वाला खुलासा! 18 फरवरी 2026 को कुंभ राशि वालों की किस्मत लेने वाली है बड़ा यू-टर्न!

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: कन्या की लव में टेंशन, तुला के मन में उठेंगे सवाल, मीन की किसी खास शख्स से होगी मुलाकात! जानें आज का लव राशिफल

You May Have Missed