आज का पंचांग, 17 फरवरी 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या, मंगलवार व्रत, अग्नि पंचक, जानें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय

आज का पंचांग, 17 फरवरी 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या, मंगलवार व्रत, अग्नि पंचक, जानें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 February 2026: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है. यह  ए​क वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है. आज के दिन फाल्गुन अमावस्या, मंगलवार व्रत और हनुमान जी की पूजा है. पंचांग अनुसार, आज के दिन फाल्गुन कृष्ण अमावस्या तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, नाग करण, परिघ योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सुबह में फाल्गुन अमावस्या का स्नान और दान होगा. लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि करेंगे, इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है, पाप मिटते हैं. फाल्गुन अमावस्या को दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से सूर्य ग्रहण लगेगा, जो शाम 7 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. आज के सूर्य ग्रहण पर आप शुभ कार्य कर सकेंगे क्योंकि सूतक नहीं है.

आज के दिन सुबह में 09:05 ए एम से पंचक लग रहा है, मंगलवार से शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है. इसमें अग्नि से भय रहता है. आग लगने का डर रहता है. आज से 5 दिनों तक अग्नि पंचक रहेगा. जो लोग मंगलवार का व्रत हैं, वे विधि विधान से पवनपुत्र हनुमान की पूजा करें. उनको लाल सिंदूर, लंगोट और बूंदी के लड्डू अर्पित करें. उसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, मंगलवार व्रत कथा का पाठ करें. फिर हनुमान जी की आरती करें. उनकी कृपा से आपके सभी संकट और दुख दूर होंगे. बजरंगबली के आशीर्वाद से कुंडली का मंगल दोष भी दूर हो जाएगा. आइए पंचांग से देखें आज के सभी शुभ मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 फरवरी 2026

आज की तिथि- अमावस्या – 05:30 पी एम तक, उसके बाद प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 09:16 पी एम तक, फिर शतभिषा
आज का करण- नाग – 05:30 पी एम तक, किंस्तुघ्न – 05:17 ए एम, फरवरी 18 तक, फिर बव
आज का योग- परिघ – 12:29 ए एम, फरवरी 18 तक, उसके बाद शिव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर- 09:05 ए एम तक, उसके बाद कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:58 ए एम
सूर्यास्त- 06:13 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 06:10 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 ए एम से 06:07 ए एम
अमृत काल: 10:39 ए एम से 12:17 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:13 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 18 से 01:00 ए एम, फरवरी 18

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 09:47 ए एम से 11:11 ए एम
लाभ-उन्नति: 11:11 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 03:24 पी एम से 04:48 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:48 पी एम से 09:24 पी एम
शुभ-उत्तम: 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 18
अमृत-सर्वोत्तम: 12:35 ए एम से 02:10 ए एम, फरवरी 18
चर-सामान्य: 02:10 ए एम से 03:46 ए एम, फरवरी 18

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 03:24 पी एम से 04:48 पी एम
यमगण्ड- 09:47 ए एम से 11:11 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:13 ए एम से 09:58 ए एम, 11:18 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 18
गुलिक काल- 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
अग्नि पंचक- 09:05 ए एम से 06:57 ए एम, फरवरी 18
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

गौरी के साथ – 05:30 पी एम तक, फिर श्मशान में.

Source link

Previous post

Astro tips : रहस्यमय लेकिन मजबूत…17 फरवरी को जन्मे बच्चों में ये गुण आने तय, किस अक्षर से नाम रखना शुभ, जानें

Next post

Phalguna Amavasya 2026: परिघ योग में फाल्गुन अमावस्या आज, स्नान बाद करें पितरों की पूजा, तर्पण, जानें विधि, मुहूर्त और महत्व

You May Have Missed