Vrishchik rashifal: निवेश से पहले रुकें, छोटी बातों पर अनबन की आशंका! आज वृश्चिक राशिवालों का ऐसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 February 2026: 17 फरवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि समेत कई जातकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. ग्रहों के विशेष गोचर से जहां अटके हुए प्रशासनिक कार्य पूरे होंगे. वहीं व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि, पारिवारिक कलह और जोखिम भरे निवेश को लेकर शास्त्री जी ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. जानिए सफलता के अचूक उपाय और आज का शुभ अंक.
सीतामढ़ीः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. नक्षत्रों की विशेष गणना के आधार पर मंगलवार का यह दिन कई राशियों, विशेषकर वृश्चिक जातकों के लिए जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित शिवनाथ शास्त्री के अनुसार 17 फरवरी 2026 ग्रहों का वर्तमान गोचर उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. जिनके कार्य लंबे समय से प्रशासनिक या व्यक्तिगत कारणों से अटके हुए थे.
नए सफर और सफलता का आगाज
ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री का कहना है कि वर्तमान में नक्षत्रों की चाल अचानक एक नए सफर की ओर इशारा कर रही है. ग्रहों की स्थिति में आए इस बदलाव से जातकों के आत्मबल में भारी वृद्धि होगी. शास्त्री जी के अनुसार समय का चक्र अब अनुकूलता की ओर मुड़ रहा है. जिससे नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का यह सबसे सटीक समय है. यह समय न केवल व्यावसायिक सफलता लाएगा, बल्कि नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने या नई नौकरी की शुरुआत के लिए भी सितारों की स्थिति बेहद शुभ बनी हुई है.
कहां मिलेगा लाभ और कहां है जोखिम?
आर्थिक दृष्टिकोण से चर्चा करते हुए शास्त्री जी ने बताया कि इस मंगलवार को बाजार में विशेष हलचल देखने को मिलेगी. शेषकर सफेद और लाल रंग की वस्तुओं (जैसे वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, तांबा या अनाज) के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. उन्होंने एक गंभीर चेतावनी भी साझा की है. शास्त्री जी के अनुसार इस दिन सट्टा, लॉटरी और बिना सोचे-समझे किए गए जोखिम भरे निवेश से भारी आर्थिक हानि हो सकती है. व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन से पहले बाजार की स्थिति का आकलन करें. अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला जेब पर भारी पड़ सकता है.
वाणी पर संयम है सुख की कुंजी
व्यक्तिगत संबंधों के मोर्चे पर शास्त्री जी ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. ग्रहों के प्रभाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन या अनावश्यक क्रोध उत्पन्न हो सकता है. जिसका सीधा असर परिवार पर पड़ेगा. विशेषकर संतान पक्ष से वैचारिक मतभेद या जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन होने की आशंका है. शास्त्री जी कहते हैं कि वाणी पर संयम और विवादों से दूरी ही आज के दिन को सुखद बना सकती है. बिना किसी ठोस कारण के अपनों से बहस करने के बजाय, धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करना चाहिए. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लेना उचित रहेगा.
महादेव की शरण और विशेष मंत्र
आध्यात्मिक शांति और दिन को दोषमुक्त बनाने के लिए पंडित शिवनाथ शास्त्री ने कुछ विशेष वैदिक उपायों का सुझाव दिया है. मानसिक शांति और कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करना सबसे उत्तम रहेगा. मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः का जाप करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होगी. शास्त्री जी ने दैनिक दिनचर्या में दही का सेवन शामिल करने की सलाह दी है. जिसे सफलता का कारक माना गया है. आज के लिए शुभ अंक 2, 4 और 6 हैं. वहीं, ध्रूम वर्ण (स्मोकी/धूसर) रंग के वस्त्रों या वस्तुओं का प्रयोग मानसिक स्पष्टता और सुरक्षा प्रदान करेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


