Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए खास दिन! चतुर्दशी और सोमवार का संगम, घर-परिवार और मानसिक शांति पर रहेगा पूरा ध्यान
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 16 February 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि चतुर्दशी और सोमवार का संयोग बन रहा है. इस दिन का मुख्य फोकस घर-परिवार में शांति और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर रहेगा. पारिवारिक संबंधों में सहयोग और समझदारी बढ़ाने का समय है, जिससे पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में भी दिन तनावमुक्त रहेगा यदि आप सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं. ज्योतिषीय उपायों के अनुसार, घर में हल्की सफाई और हल्का दीपक जलाने से मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
अजमेर. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. महाशिवरात्रि के बाद आज सोमवार का विशेष महत्व है. चतुर्दशी तिथि आज दोपहर तक रहेगी उसके बाद अमावस का प्रभाव शुरू हो जाएगा. तुला राशि वालों आपके लिए आज भी चंद्रमा का गोचर मकर राशि यानी चतुर्थ भाव में बना हुआ है. चौथे भाव में चंद्रमा मन और सुख का संबंध सीधे आपके घर और माता से जोड़ रहा है .
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक स्थिरता और घरेलू जिम्मेदारियों का है. महाशिवरात्रि की ऊर्जा के बाद आज आप थोड़ा सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन मानसिक रूप से आज आप शांत रहेंगे. सोमवार का दिन और चतुर्भाव का चंद्रमा होने से आज आपका मन करेगा कि काम से थोड़ा ब्रेक लेकर घर पर समय बिताए या घर की अधूरी व्यवस्था को ठीक किया जाए .
तुला राशि वालो के लिए वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय फायदेमंद
दोपहर के बाद जब अमावस्या का प्रभाव बढ़ेगा तो मन में अज्ञात भय या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है. ये केवल ग्रहों का प्रभाव है. इसे अपने ऊपर हावी न होने दे. अगर आप वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन चर्चा के लिए अच्छा है लेकिन फाइनल डील करने से पहले पेपर्स को अच्छी तरह देख ले.
तुला राशि वाले विवादों से रहें दूर
स्वास्थ्य की दृष्टि से चतुर्थ भाव का चंद्रमा छाती और फेफड़ों से जुड़ा होता है। मौसम के परिवर्तन में हल्की सर्दी-खांसी या जकड़न की संभावना हो सकती है. विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहें.
तुला राशि वाले करें आज ये महाउपाय
सोमवार और शिवरात्रि की पावन ऊर्जा को आगे बढ़ाते हुए आज सफेद चंदन भगवान हनुमान जी को अर्पित करें और उसी चंदन का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं. यह उपाय मानसिक तनाव को कम करेगा, आत्मविश्वास बढ़ाएगा और नकारात्मक विचारों से रक्षा करेगा. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह छोटा सा उपाय आज आपके दिन को संतुलित और शुभ बना सकता है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें


