Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले अलर्ट! आर्थिक और मानसिक तनाव के संकेत, एक छोटा सा उपाय बचा सकता है बड़ी परेशानी से
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 16 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. मन में किसी अज्ञात कारण से भय और अस्थिरता बनी रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बन सकती है. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें, वरना कानूनी या आर्थिक नुकसान संभव है. कार्यक्षेत्र में भी सतर्कता जरूरी है.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 16 फरवरी यानी आज का दिन सतर्कता पूर्वक व्यतीत करने का है. कुछ मामलों में दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है, इसलिए आज किसी पर ज्यादा विश्वास न करें और बिना पढ़े कोई भी डॉक्यूमेंट साइन न करें. आज कोई भी काम बिना अधिकार (अथॉरिटी) के न करें. विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी रखें. इसके अलावा आज अपने पर्सनल रिलेशन को भी किसी के सामने उजागर न करें.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भारी है. इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिना पढ़े कोई भी डॉक्यूमेंट साइन न करें.
मकर राशिवालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी क्वालिटी से अंत में सभी काम संभाल लेंगे. हालांकि आज आने वाली चुनौतियां आपके लिए पॉजिटिव ही रहेंगी, क्योंकि चुनौतियों से लड़कर ही इंसान ज्यादा मजबूत होते हैं.
नौकरीपेशा लोगों को भी आज ऑफिस में कुछ सावधानियां रखनी होंगी. ऑफिस में किसी भी काम को लेकर घबराएं नहीं. किसी चुनौती के सामने आने पर तुरंत बैकफुट पर न आएं और जो काम आपके विपरीत हो, उसका खुलकर विरोध करें. आज अपने काम के प्रति ईमानदार और बहादुर रहें, क्योंकि ईमानदारी से रहने पर ही सत्य और धर्म की जीत होती है.
मकर राशि वाले नकारात्मक विचार मन में न रखें
स्टूडेंट्स को आज अपनी थॉट प्रोसेस बदलनी होगी. कोई भी काम दबाव या समाज के प्रेशर में आकर न करें. आज विचारधारा में बदलाव लाना आपके लिए पढ़ाई से लेकर करियर और जॉब तक हर क्षेत्र में शुभ रहेगा. आज किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार मन में न रखें.
मैरिड कपल्स और लवर्स को भी आज थोड़ा सावधान रहना होगा. खासतौर से अपने रिलेशनशिप को संभालकर रखें. अपने रिलेशन का ज्यादा प्रदर्शन न करें और किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें. आज यदि पति-पत्नी दोनों साथ मिलकर अपने इष्टदेव का कवच पाठ करेंगे, तो दिन बहुत ही बेहतरीन रहेगा. सेहत के मामले में भी आज दिन थोड़ा कमजोर है. घबराहट, एंग्जायटी के साथ मन में एक प्रकार का अनजाना भय रह सकता है.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को हनुमान जी की शरण में रहना है. दिन की शुरुआत हनुमान जी की आराधना से करें. और अपने इष्टदेव का कवच पाठ किए बिना घर से बाहर नहीं निकले.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें


