Aaj Ka Singh Rashifal 16 February 2026: सिंह राशि वालों को आज नौकरी-व्यापार में लाभ, प्रेम संबंध में न करें जल्दबाजी, पढ़े राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 16 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज कुंभ लग्न की कुंडली बन रही है और मकर राशि उदित हो रही है. मंगल और चंद्रमा 12वें भाव में मिलकर लक्ष्मीपति योग बना रहे हैं, जो दोपहर तक प्रभावी रहेगा. इसके बाद ग्रहों की स्थिति बदलने से दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. जहां एक तरफ लाभ के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 16 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. दिन की शुरुआत बेहद शुभ योग के साथ हो रही है. दोपहर तक लक्ष्मीपति योग बना हुआ है. दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है. जो कई मायनों में लाभकारी रहेगा. लेकिन सावधानी भी जरूरी है. लव लाइफ में निर्णय लेते समय दिमाग भ्रमति रह सकता है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको किसी परेशानी में डाल सकता है. खासकर दोपहर दो बजे के बाद बातचीत करते समय सावधानी रखना होगा.
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मीन राशि धन भाव में उदित हो रही है, यहां शनि पहले से बैठे है. जिसकी वजह से नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी मेहनत और निडरता से अधिकारी भी प्रभावित होंगे. जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, उसमें भी सफलता मिलने के योग हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा. मिथुन राशि का गुरु 5वें स्थान है, जो शुभ प्रभाव के साथ उन्हें पढ़ाई में नए मौके और बेहतर प्रदर्शन का अवसर देगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
शरीर स्वास्थ्य की बात करें तो सिंह राशि का केतु सातवें भाव में बैठा है. जो सिंह राशि के जातकों को पाचन संबंधित छोटे मोटे रोग उत्पन्न करा सकता है. ऐसे में ठंडी और देसी चीजों जैसे छाछ इत्यादि का सेवन करना लाभकारी रहेगा. देर रात भोजन करने से बचे तो जल्दी आराम लग सकता है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन लाभ देने वाला है. व्यापारियों को बातचीत और संपर्कों के जरिए फायदा हो सकता है. सरकारी काम या प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छे मौके बन सकते हैं. हालांकि आज के दिन किसी नए क्षेत्र में निवेश करने से बचें. अपने वर्तमान काम पर ही ध्यान देना ज्यादा सुरक्षित रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में दिन सामान्य रहेगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा. लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज कुंडली में शुक्र के साथ सूर्य, बुध ओर राहु चार ग्रह एकसाथ बैठे है, जो मस्तिष्क को भ्रमित कर सकते है. विशेष रूप से दोपहर बाद मन में भ्रम की स्थिति से गलत फैसले लेने की संभावना है. बड़ी उम्र ओर अन्य राशि के जातकों से आए प्रस्तावों या बातचीत में सावधान रहे. सोच-समझकर निर्णय लें.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 1 अंक सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को ऐसा कोई भी काम करने से बचना चाहिए जिससे परिवार में विपत्ति आएं या परिवार की साख दांव पर लगे. किसी भी निर्णय पर परिवार की सहमति जरूर लें. सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ रहेगी. वहीं, आज के दिन पूजा पाठ करें. इष्ट देवता का ध्यान करना ज्यादा लाभकारी रहेगा.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


