Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज शत्रुओं से रहें सावधान, बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा, जानें कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का रविवार का दिन लड़ाई-झगड़े वाला हो सकता है. आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी ले सकते हैं. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 15 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. आज आप लड़ाई-झगड़े से भी बचें. आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी ले सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको अपनों से बड़ों की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए.
बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें तगड़ा मुनाफा भी होगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको अपना पूरा फोकस काम पर रखने की जरूरत है. आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज शेयर बाजार में पैसा निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं है.
शादी की बात होगी पूरी
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज वो अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. हालांकि इसमें जवाब के इंतजार में आपको बहुत जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी सामान्य रहने वाला है.
भगवान शिव की करें आराधना
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ की पूजा आराधना करें और उन्हें जल भी जरूर अर्पित करें. इससे आपके वैवाहिक कष्ट दूर होने शुरू हो जाएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


