Mahashivratri 2026 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें महादेव का पूजा, दूर होंगे अशुभ प्रभाव और मिलेगा मनचाहा फल

Mahashivratri 2026 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें महादेव का पूजा, दूर होंगे अशुभ प्रभाव और मिलेगा मनचाहा फल

होमवीडियोधर्म

महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें महादेव का पूजा, दूर होंगे अशुभ प्रभाव

 

Mahashivratri 2026 Puja Vidhi: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाता है. इस दिन को भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. महाशिवरात्रि का अर्थ है शिव की महान रात्रि और इस तिथि को हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवलिंग की पूजा करते हैं. इस दिन विशेष रूप से बेलपत्र, धतूरा, और भांग भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं. भक्त उपवास रखते हैं और रात भर जागरण करते हैं. शिव मंदिरों में भजन, कीर्तन, और मंत्रोच्चारण का आयोजन होता है. भक्तों का मानना है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, और शहद चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस बार महाशिवरात्रि खास मानी जा रही है, क्योंकि ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं. कहा जा रहा है कि ऐसा संयोग लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है.

Source link

Previous post

Mahashivratri 2026:महाशिवरात्रि पर पर्सनल पूजा का ट्रेंड! राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Next post

Mahashivratri Puja Samagri List: महाशिवरात्रि पर शिव पूजन में इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत, नोट कर लें पूरी लिस्ट, बाजार से अभी खरीद लाएं

You May Have Missed