Mahashivratri 2026:महाशिवरात्रि पर पर्सनल पूजा का ट्रेंड! राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Mahashivratri 2026:महाशिवरात्रि पर पर्सनल पूजा का ट्रेंड! राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Mahashivratri Shivling Puja: महाशिवरात्रि बस आने ही वाली है और हर साल की तरह इस बार भी मंदिरों में भीड़, घंटियों की आवाज और “हर हर महादेव” का गूंजता माहौल दिखेगा, लेकिन इस बार पूजा को थोड़ा पर्सनल टच देने की बात हो रही है. लोग सिर्फ बेलपत्र और जल ही नहीं, बल्कि अपनी राशि के हिसाब से खास चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. ज्योतिष मानने वालों का कहना है कि जब पूजा आपके ग्रहों की चाल के मुताबिक होती है, तो उसका असर भी जल्दी दिखता है. कई लोग इसे अंधविश्वास कहकर टाल देते हैं, पर जो श्रद्धा से करते हैं, उन्हें मानसिक सुकून जरूर मिलता है. तो अगर आप भी चाहते हैं कि इस महाशिवरात्रि आपकी प्रार्थना सीधे भोलेनाथ तक पहुंचे, तो जान लीजिए आपकी राशि के लिए क्या अर्पित करना शुभ माना जा रहा है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. मेष और वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह इन दोनों राशियों का स्वामी माना जाता है. इस वजह से इन जातकों में जोश ज्यादा होता है, पर गुस्सा भी जल्दी आता है. ज्योतिष के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद, लाल चंदन और बेलपत्र चढ़ाना फायदेमंद रहता है. माना जाता है कि इससे कुंडली के मंगल दोष शांत होते हैं. कई लोग बताते हैं कि इस उपाय से उनका काम में अटकाव कम हुआ.

2. वृषभ और तुला राशि
इन राशियों पर शुक्र का असर रहता है. लाइफ में आराम, सुंदरता और पैसों की चाह इन लोगों में साफ दिखती है. पूजा में दही, चमेली के फूल, मिश्री और हल्का इत्र चढ़ाने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इससे घर की टेंशन कम होती है. कुछ लोग इसे रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला उपाय भी मानते हैं.

3. मिथुन और कन्या राशि
बुध ग्रह वाले लोग दिमाग से तेज, लेकिन अक्सर ओवरथिंकिंग के शिकार होते हैं. इनके लिए गन्ने का रस, हरी घास और धतूरे के फूल अर्पित करना शुभ बताया गया है. कई श्रद्धालु कहते हैं कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और फोकस बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. कर्क राशि
चंद्रमा के असर वाली इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं. पूजा में दूध, दही और सफेद फूल चढ़ाने की बात कही जाती है. मान्यता है कि इससे मन की घबराहट कम होती है. कई लोग इसे नींद बेहतर होने से भी जोड़ते हैं.

5. सिंह राशि
सूर्य की राशि होने के कारण इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है. शिवलिंग पर गुड़ मिला जल और बेलपत्र अर्पित करना अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में पहचान मजबूत होती है.

6. धनु और मीन राशि
गुरु ग्रह वाली इन राशियों के लिए केसर मिला दूध और बेसन से बना मीठा भोग चढ़ाना शुभ बताया जाता है. लोग मानते हैं कि इससे सोच साफ होती है और पढ़ाई या करियर में फायदा मिलता है.

7. मकर और कुंभ राशि
शनि के प्रभाव वाले जातकों को काले तिल, धतूरा और शमी के पत्ते चढ़ाने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इससे शनि की टेंशन कम होती है. कई श्रद्धालु इसे लाइफ में स्थिरता से जोड़ते हैं.

पूजा के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
महाशिवरात्रि पर अभिषेक करते वक्त “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहना शुभ माना जाता है. दूध या दही ताजा होना चाहिए. तांबे के बर्तन से दूध अभिषेक न करने की सलाह दी जाती है. रात में जागरण, शिव कथा सुनना और गरीबों को खाना खिलाना भी पुण्य देने वाला माना जाता है.

महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने का मौका भी है. राशि अनुसार पूजा करने से श्रद्धा और भरोसा दोनों मजबूत होते हैं. असली बात है मन की सच्चाई, वही सबसे बड़ी भेंट मानी जाती है.

Source link

Previous post

Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि के दिन इन 10 में से कर लें कोई एक भी उपाय, महादेव की कृपा से हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

Next post

Mahashivratri 2026 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें महादेव का पूजा, दूर होंगे अशुभ प्रभाव और मिलेगा मनचाहा फल

You May Have Missed