14 फरवरी का सिंह राशिफल: बड़ा अलर्ट…करियर तो चमकेगा लेकिन प्यार में हो सकता है हार्ट ब्रेक, रहें सावधान
Last Updated:
Valentines Day Special Singh Rashifal: 14 फरवरी 2026 वैलेंटाइन डे पर सिंह राशि का राशिफल करियर, व्यापार और लव लाइफ को लेकर अहम संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन अवसरों से भरा है, लेकिन रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत है. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है. प्रेम संबंधों में राहु-केतु के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. जानिए सिंह राशि वालों के लिए आज का पूरा राशिफल, शुभ अंक और जरूरी सावधानियां.
आज का सिंह राशिफल: 14 फरवरी 2026… वैलेंटाइन डे के खास मौके पर जहां लोग अपने रिश्तों को सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज कुंभ लग्न बन रहा है और धनु राशि उदित हो रही है. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज अवसर तो मिलेंगे, लेकिन भावनाओं में बहकर फैसला लिया तो नुकसान भी हो सकता है.
करियर में राहत, नई शुरुआत के संकेत
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा. कार्यस्थल पर दबाव कम रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. हालांकि नियमों के खिलाफ कोई कदम उठाया तो नौकरी पर खतरा आ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार है. गुरु पंचम भाव में होने से शिक्षा, ज्ञान और नई योजनाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आज भविष्य से जुड़ा बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
व्यापार में लाभ, निवेश में सावधानी
व्यापारियों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. अनाज और शनि से जुड़े कारोबार में लाभ के संकेत हैं. लेकिन जमीन-जायदाद और अग्नि से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करते समय सावधानी बरतें. सोना, पीतल और धातु से जुड़े निवेश भविष्य में फायदा दे सकते हैं, मगर सोच-समझकर कदम उठाएं.
लव लाइफ में सतर्क रहें
आज वैलेंटाइन डे है, लेकिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. राहु-केतु की स्थिति के कारण छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. आज इजहार करने से पहले दो बार सोचें, वरना रिश्ता बिगड़ सकता है.
स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, खानपान पर ध्यान दें
केतु के प्रभाव से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. तला-भुना और भारी भोजन से बचें. हल्का और ताजा भोजन लेना फायदेमंद रहेगा.
आज का शुभ अंक
आज सिंह राशि वालों के लिए 8 अंक विशेष शुभ है. 3, 5 और 9 अंक भी लाभदायक रहेंगे.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


