Aaj ka Makar Rashifal: शनि प्रदोष पर खुलेंगे किस्मत के ताले, रिश्तों में भी आएगी मिठास, करियर-बिजनेस में सफलता के योग
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 14 फरवरी यानी आज का दिन बेहद खास और सफलता दायक बना हुआ है. आज शनि प्रदोष है, इसलिए दिन की शुरुआत भोलेनाथ की आराधना से ही करें. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुभवों से सीखने का है. एक तरह से आज अनुभवों का दिन है, इसलिए जो भी कार्य करें, अपने पुराने अनुभवों को ध्यान में रखकर ही करें. आज आपकी एनर्जी भी अच्छी रहेगी, इसलिए जो महत्वपूर्ण काम हैं,
कैसा रहेगा व्यापर से जुड़े जातकों का दिन
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ है. विशेष रूप से आज आपको अपने घर के कुलदेवताओं की पूजा करनी चाहिए. जो भी कार्य करें, घर के कुलदेवताओं को याद कर उनकी विधि-विधान से आराधना करें. ऐसा करने से आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे, उसे प्राप्त कर सकेंगे.कुलदेवताओं की कृपा से आपकी ऊर्जा भी मजबूत बनी रहेगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए खास है दिन
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज “ग्रेट टीचर” का टैरो कार्ड है. आज आपको अपने पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा. काम में यदि कोई चुनौती या किसी प्रोजेक्ट में कठिनाई आए, तो आपके पूर्व अनुभव ही आपको सफलता दिलाएंगे. ऑफिस में आज आप दूसरों को प्रेरित भी कर सकते हैं.
छात्र वर्ग आज शुरू कर सकते हैं नया काम
स्टूडेंट्स के लिए आज सन का टैरो कार्ड है. इसलिए आज आपको हल्के और सकारात्मक माहौल में रहना चाहिए. किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा गंभीर न लें और पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा. आप कोई क्रिएटिव या नया काम भी शुरू कर सकते हैं. आज आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा.
मैरिड कपल्स गलतफहमी को ऐसे करें दूर
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
मकर राशि वालों के लिए सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ है. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए, क्योंकि यह समय शिव ऊर्जा का है और अत्यंत प्रभावशाली है. आज शनि प्रदोष का शुभ अवसर है, इसलिए भोलेनाथ को धतूरा अवश्य अर्पित करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


