Aaj Ka Kark Rashifal : आज वैलेंटाइन डे, कर्क राशि कब कहें दिल की बात? ये रहा सटीक टाइम, जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal : आज वैलेंटाइन डे, कर्क राशि कब कहें दिल की बात? ये रहा सटीक टाइम, जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 14 february 2026 नैनीताल. कर्क राशि के लिए आज 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन आर्थिक रूप से संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ हो जाएगी. चंद्रमा की स्थिति आपके मन और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आज जल्दबाजी से बचना आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र रहेगा. आज का दिन सामान्य लेकिन व्यावहारिक सोच से लाभ देने वाला साबित होगा. उत्तराखंड के नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के लिए आज आय और खर्च दोनों लगभग बराबर रहने के योग हैं. अचानक बड़ा लाभ मिलने की संभावना कम है, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा. जो लोग निवेश करना चाहते हैं, वे आज जोखिम भरे निवेश से दूर रहें. उधार देने से बचें, आज पैसा फंस सकता है. पुराने लेन-देन को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है. पुराने निवेश से धीरे-धीरे लाभ मिलेगा.

इस काम में हड़बड़ी ठीक नहीं

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन धैर्य से आप सब संभाल लेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से अनावश्यक बहस न करें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. व्यापारियों को आज कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए. नई पार्टनरशिप या नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी दे सकता है.

कैसी रहेगी लव लाइफ 

पंडित प्रकाश जोशी के मुताबिक, वैलेंटाइन डे होने के कारण आज प्रेम जीवन में भावनाएं प्रबल रहेंगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. यदि आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो शाम का समय अनुकूल है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा. छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है, लेकिन संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे. आज पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी है.

छात्रों के लिए कैसा दिन

कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपका मन पढ़ाई में पूरी तरह केंद्रित नहीं रहेगा, इसलिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज पुराने विषयों का रिवीजन करना चाहिए. नए टॉपिक शुरू करने से ज्यादा फायदा मिलेगा.

दिशा शूल और उपाय

आज का दिशा शूल पूर्व है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 5, शुभ रंग काला और गहरा भूरा है. आज घर से माता-पिता के चरण स्पर्श करके निकलें. उनका आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करना शुभ होगा. आज सफेद वस्तु (चावल या दूध) का दान करना भी शुभ रहेगा.

Source link

You May Have Missed