Aaj ka Tula Rashifal: शुक्र-चंद्र संयोग से चमकेगा भाग्य, करियर-धन-प्रेम में बंपर लाभ, हर मोर्चे पर मिलेगी जीत

Aaj ka Tula Rashifal: शुक्र-चंद्र संयोग से चमकेगा भाग्य, करियर-धन-प्रेम में बंपर लाभ, हर मोर्चे पर मिलेगी जीत

Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, क्योंकि आज विजया एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से हर कार्य में सफलता और विजय की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार , आज तुला राशि के जातकों के लिए भी दिन विशेष महत्व रखता है. चंद्रमा पूरे दिन आपके तृतीय भाव में, यानी धनु राशि में गोचर करेंगे. यह स्थिति आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम को बढ़ाएगी. साथ ही सामाजिक दायरा और नेटवर्किंग मजबूत होने के योग बनेंगे. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी. नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं और व्यावसायिक अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. आज लिया गया निर्णय भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.

आपकी वाणी और विचार लोगों को बहुत प्रभावित करेंगे

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज का दिन आपके लिए संपर्क और सफलता का है, क्योंकि तीसरे भाव का चंद्रमा आज आपको अत्यधिक ऊर्जावान बनाएगा. अगर आप मार्केटिंग लेखन या फिर किसी भी तरह की कम्युनिकेशन फील्ड में है तो आपकी वाणी और विचार लोगों को बहुत प्रभावित करेंगे. आज आपको आलस का त्याग कर बाहर निकलने और नए लोगों से मिलने की जरूरत है, क्योंकि कोई नया संपर्क भविष्य में बड़ा धन लाभ दे सकता है.

आज आपको बड़ी सराहना मिल सकती है

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज आपको एक दिलचस्प संकेत मिल रहा है. आज चंद्रमा पूर्वाह्न नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो आपकी राशि स्वामी शुक्र का ही नक्षत्र है. यह सहयोग आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा है .आपकी कलात्मक क्षमता क्रिएटिविटी चरम पर होगी . यदि आप फैशन डिजाइनिंग या कला जगत से जुड़े हैं तो आज आपको बड़ी सराहना मिल सकती है .

कैसा रहेगा तुला राशि वालों का लव लाइफ

पारिवारिक जीवन में आज भाई बहनों के साथ किसी यात्रा का योग बन रहा है. लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. शुक्रवार का दिन और शुक्र का नक्षत्र रोमांस और नजदीकी बढ़ाने के प्रबल आसार है . आज अपने साथी को उपहार देना रिश्तो में मिठास घोलने जैसा होगा.

तुला राशि के जातक आज करें ये महाउपाय

आज शुक्रवार है और साथ में विजया एकादशी भी है तो तुला राशि के जातक शाम को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें. मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं संभव हो तो इत्र परफ्यूम का भी प्रयोग करें. यह उपाय आपको आकर्षक बनाएगा और आर्थिक संवैधता लेकर आएगा.

Source link

Previous post

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि पर शनिदेव मेहरबान, नौकरी-धंधे में बंपर लाभ के योग, मेहनत लाएगी रंग

Next post

Extra Marital Affair: शादी से पहले जरूर जांच लें कुंडली, वरना वैवाहिक जीवन में आ सकता है तूफान! ये ग्रह कराते हैं शादीशुदा जिंदगी में तीसरे की एंट्री!

You May Have Missed