Aaj Ka Panchang: शुभ योग में आज विजया एकादशी व्रत और लक्ष्मी पूजन, जानें सभी आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang: शुभ योग में आज विजया एकादशी व्रत और लक्ष्मी पूजन, जानें सभी आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज शुक्रवार व्रत के साथ विजया एकादशी तिथि का व्रत भी किया जाएगा. यह दुर्लभ संगम भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि, मूल नक्षत्र, बालव करण और चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि धनु पर संचार करने वाले हैं. साथ ही पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. एक ओर जहां शुक्रवार का दिन धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है, वहीं विजया एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का श्रेष्ठ पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दोनों व्रत श्रद्धा-भाव से करने पर जीवन में सुख, शांति और विजय की प्राप्ति होती है. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त आराधना से धन, वैभव और विजय तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

आज शुक्रवार के दिन हरिप्रिया माता लक्ष्मी को समर्पित है. हिंदू धर्म में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और विधिपूर्वक पूजन करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में स्थायी सुख-समृद्धि का वास होता है. शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी स्वच्छता, सादगी और सदाचार से प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, घर और पूजा स्थान को साफ रखें और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाकर कमल का पुष्प, लाल या गुलाबी वस्त्र, खीर या मिठाई का भोग अर्पित करें. इस दिन ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप और माता लक्ष्मी की करना विशेष फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने से शत्रुओं पर विजय, कार्यों में सफलता और बाधाओं का नाश होता है. इस दिन प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. तुलसी दल, पीले पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप और आरती करें. आज के पंचांग से देखिए शुभ व अशुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 फरवरी 2026
आज की तिथि- एकादशी – 02:25 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- मूल – 04:12 पी एम तक, इसके बाद पूर्वाषाढा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 02:25 पी एम तक, कौलव – 03:17 ए एम, 14 फरवरी तक
आज का योग- वज्र – 03:23 ए एम, 14 फरवरी तक, सिद्धि योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:01 ए एम
सूर्यास्त- 06:10 पी एम
चन्द्रोदय- 04:53 ए एम, 14 फरवरी
चन्द्रास्त- 02:10 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 13 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 ए एम से 06:10 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:11 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:07 पी एम से 06:33 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 14 फरवरी

शिववास: कैलाश पर – 12:22 ए एम, 12 फरवरी तक, उसके बाद नन्दी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2026
राहुकाल: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
यमगण्ड: 03:23 पी एम से 04:46 पी एम
दुर्मुहूर्त: 09:15 ए एम से 10:00 ए एम
विडाल योग: 07:01 ए एम से 04:12 पी एम
गुलिक काल: 08:25 ए एम से 09:48 ए एम
दिशाशूल- पश्चिम

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 13 February: कर्क जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर करेंगे काम, मेष वाले लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, ये 2 लोग दुर्घटना के होंगे शिकार, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Ank Jyotish 13 February: मूलांक 1 वाले पिता की सेहत को लेकर रहें अलर्ट, नंबर 2 वाले के लिए समय तनाव भरा, ये 3 जातक पैसा लगाने से बचें, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed