Aaj ka Makar Rashifal: शनि देव की बरसेगी कृपा, करियर, धन और परिवार के लिए शुभ दिन, इस उपाय से बनेंगे बिगड़े काम

Aaj ka Makar Rashifal: शनि देव की बरसेगी कृपा, करियर, धन और परिवार के लिए शुभ दिन, इस उपाय से बनेंगे बिगड़े काम

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal12 Februay 2028:  करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार आज मकर राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी. जातक आज हर कार्य सोच-समझकर करेंगे. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और सरकारी और कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं. आज धन आगमन के विशेष योग हैं. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 12 फरवरी का दिन कई मायनों में बेहद शुभ रहने वाला है. विशेष रूप से आज का दिन प्रगति, योजनाबद्ध रणनीति और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है. लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. धैर्य ही आज आपकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस से सराहना मिलने के संकेत हैं.

करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार, आज मकर राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी. आज हर कार्य सोच-समझकर करेंगे. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और सरकारी और कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं. ज्योतिषी के अनुसार, आज का दिन सकारात्मक है, लेकिन विशेष सावधानी जरूरी है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे.

कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों का करियर

करियर और व्यापार के दृष्टिकोण से दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में होने वाली मीटिंग्स सफल रहेंगी और सकारात्मक परिणाम देंगी. हालांकि किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है.व्यापारी वर्ग को पुराने क्लाइंट से बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज परिवर्तन के संकेत हैं. यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नया और बेहतर जॉब ऑफर मिल सकता है.

सोच-समझ कर करें पैसे का निवेश

मकर राशि वालों को आज धन आगमन के विशेष योग हैं. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. रियल एस्टेट में निवेश करना हो तो दीर्घकालीन योजना के तहत करें.

कैसा रहेगा मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन

मकर राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टि से दिन शुभ संकेत दे रहा है. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर हल्की बहस संभव है. दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करना लाभकारी रहेगा.

स्वस्थ रहने के लिए करें ये काम

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा भारी रह सकता है. कमर और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है. योग और हल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा. अधिक देर तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने से बचें.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

मकर राशि के जातकों के लिए वैसे तो दिन अनुकूल है. फिर भी दिन को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार, आज पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. साथ ही “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. आज आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: हग डे पर सिंह, मकर समेत 6 राशि वालों के पार्टनर के साथ बनेंगे गहरे कनेक्शन, मेष, कुंभ समेत 5 राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें! पढ़ें आज का लव राशिफल

Next post

Aaj ka Tula Rashifal: चंद्रमा का राशि परिवर्तन लाएगा नया जोश, दोपहर बाद खुलेंगे सफलता के रास्ते, निवेश में बरतें सावधानी

You May Have Missed