लौट सकता है पुराना प्यार, कुंभ राशि के रिश्तों में सुधार, जानिए आज का राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 February 2026 : 12 फरवरी 2026 का दिन कुंभ राशि के लिए सफलता और ग्रोथ लेकर आ रहा है. करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. लव लाइफ में दोबारा संपर्क बनने और रिश्तों में सुधार के योग हैं. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, विष्णु जी की पूजा और दान से लाभ मिलेगा.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 February 2026 : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रोथ और सक्सेस लेकर आ रहा है. करियर, लव लाइफ और हेल्थ—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. हालांकि भावनात्मक स्वभाव के कारण कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना बेहद जरूरी है.
करियर और आर्थिक स्थिति में लगातार ग्रोथ
आज कुंभ राशि के जातकों को अपने कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं. जिस कार्य को आप लंबे समय से आगे बढ़ाने की सोच रहे थे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. प्रोफेशनल लाइफ में आपकी मेहनत रंग लाएगी और ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने के योग बन रहे हैं.
भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा जरूरी
आप स्वभाव से संवेदनशील और इमोशनल हैं. लोगों के बारे में अच्छा सोचते हैं, लेकिन यही भावुकता कई बार आपके लिए परेशानी बन सकती है. कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए आज अपने मन को मजबूत रखें और सोच-समझकर निर्णय लें.
लव लाइफ में फिर से जुड़ने के संकेत
यदि आपका कोई पार्टनर आपसे दूर हो गया है तो दोबारा संपर्क बनने के योग बन रहे हैं. जिनकी शादी तय हो चुकी है, उनके लिए भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं.
स्वास्थ्य रहेगा अच्छा, ऊर्जा बनी रहेगी
हेल्थ के मामले में आज का दिन सकारात्मक है. आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे. नियमित ध्यान (मेडिटेशन) और संतुलित दिनचर्या से मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी.
ये है आज का लकी कलर और लकी नंबर
आज आपका लकी कलर वाइट और पीला है, जबकि लकी नंबर 6 रहेगा. इन रंगों का प्रयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें


