Vrishchik Rashi: संघर्ष के बाद सफलता और संयम की सलाह, वृश्चिक राशि वालों के लिए धन-लाभ, बस करना होगा इतना काम

Vrishchik Rashi: संघर्ष के बाद सफलता और संयम की सलाह, वृश्चिक राशि वालों के लिए धन-लाभ, बस करना होगा इतना काम

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 10 February 2026: सीतामढ़ी के ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार 10 फरवरी 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ, पराक्रम वृद्धि, स्वास्थ्य सतर्कता और विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं. जानिए आज का राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Vrishchik Rashifal 10 February 2026: सीतामढ़ी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार मंगलवार, 10 फरवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आज मन में शांति का भाव रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर हल्का खेद या चिंता भी बनी रह सकती है. आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है और धन लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी. जिससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक, पारिवारिक चिंता संभव
ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों को क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. गुस्से में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है. पारिवारिक जीवन में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनके प्रति सजग रहना जरूरी होगा. भावनात्मक संतुलन बनाए रखने से घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और अनावश्यक विवाद से बचाव होगा.
विद्यार्थियों के लिए संघर्ष के बाद सफलता का योग
सीतामढ़ी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलेगी. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य और निरंतर अभ्यास से लाभ होगा. आज पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ मानी गई है, जिससे कार्यों में प्रगति के योग बनते हैं.

स्वास्थ्य, शुभ रंग और ज्योतिषीय उपाय
स्वास्थ्य के मामले में पेट और यकृत से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार आज का शुभ रंग ताम्रवर्णी (कॉपर कलर) है. भोजन में दूध और गुड़ से बनी चीजों का सेवन शुभ फल प्रदान करेगा. आज के शुभ अंक 4 और 8 हैं. धार्मिक उपाय के रूप में किसी ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद पान खिलाना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जिससे दिन मंगलमय बनेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए धन-लाभ, बस करना होगा इतना काम

Source link

Previous post

Aaj Ka Mithun Rashifal : आज लव लाइफ में खुलेगी दिल की बात, प्रेम विवाह के बन रहे योग, जाने कैसा रहेगा मिथुन जातकों के लिए आज का दिन

Next post

Vrishabh Rashi: गुड़ का दान आज वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, इन बातों का रखें ख्याल

You May Have Missed