Phulera Dooj 2026 Date: कब है फुलेरा दूज? पूरे दिन रहता है स्वयं सिद्ध मुहूर्त, खेली जाएगी फूलों की होली, जानें तारीख, शुभ समय

Phulera Dooj 2026 Date: कब है फुलेरा दूज? पूरे दिन रहता है स्वयं सिद्ध मुहूर्त, खेली जाएगी फूलों की होली, जानें तारीख, शुभ समय

Phulera Dooj 2026 Date: फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की​ द्वितीया तिथि को मनाते हैं. इस दिन भगवान ​श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है. फुलेरा दूज से होली का प्रारंभ माना जाता है. इस दिन पूरे समय स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है. इसमें आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. इस बार फुलेरा दूज पर 2 शुभ योग बन रहे हैं और पंचक भी लगेगा. आइए जानते हैं कि फुलेरा दूज कब है? फुलेरा दूज का मुहूर्त क्या है?

फुलेरा दूज 2026 तारीख

पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज के लिए जरूरी फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि का प्रारंभ 18 फरवरी दिन बुधवार को शाम में 4 बजकर 57 मिनट पर होगा . इस तिथि का समापन 19 फरवरी दिन गुरुवार को दोप​हर में 3 बजकर 58 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर फुलेरा दूज 19 फरवरी गुरुवार को है.

2 शुभ योग में फुलेरा दूज

फुलेरा दूज के अवसर पर 2 शुभ योग बनने वाले हैं. उस दिन सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण होगा. सिद्ध योग प्रात:काल से प्रारंभ होकर रात 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से साध्य योग प्रारंभ होगा, जो अगले दिन तक रहेगा.

फुलेरा दूज के दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है, जो प्रात:काल से लेकर रात 8 बजकर 52 मिनट तक है. उसके बाद से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है.

फुलेरा दूज मुहूर्त

फुलेरा दूज वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:14 ए एम से 06:05 ए एम तक रहेगा. यह समय स्नान के लिए उत्तम माना गया है. वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक है. निशिता मुहूर्त देर रात 12:09 ए एम से लेकर 01:00 ए एम तक रहेगा.

फुलेरा दूज पर अग्नि पंचक

इस साल के फुलेरा दूज पर पूरे दिन अग्नि पंचक रहेगा. यह पंचक मंगलवार को शुरू होगा और पूरे 5 दिन तक रहेगा. इस पंचक में अग्नि से भय रहता है. ऐसे में आपको आग से सावधान रहना चाहिए.

फुलेरा दूज का महत्व

फुलेरा दूज के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेलने की परंपरा है. इसके लिए कई तरह के सुगंधित फूल लाए जाते हैं. यदि आपको कोई शुभ कार्य करना है और मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो आप फुलेरा दूज पर कर सकते हैं. प्रेम विवाह के योग के लिए फुलेरा दूज पर उपाय कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए भी ज्योतिष उपाय करते हैं.

Source link

Previous post

गजलक्ष्मी राजयोग में एलन मस्क ला रहे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, करेगा और मालामाल! जानें गुरु-शुक्र की युति का क्या होगा शुभ प्रभाव

Next post

अजन्मे हैं भगवान शिव, तो काशी में लोग कैसे करते हैं पिता महेश्वर के दर्शन? भोलेनाथ के दादा भी मौजूद, साल में बस एक बार मिलता मौका

You May Have Missed