Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए बदलाव का दिन, यात्रा और करियर में आ सकता है बड़ा मोड़, बस इसका रखें ख्याल

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए बदलाव का दिन, यात्रा और करियर में आ सकता है बड़ा मोड़, बस इसका रखें ख्याल

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 30 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव और यात्रा का संकेत दे रहा है. नौकरी और व्यापार में अपने दम पर फैसले लेने होंगे. सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, जबकि प्रेम और दांपत्य जीवन में सोच बदलने से रिश्ते मजबूत होंगे. हनुमान जी की उपासना से दिन और बेहतर बन सकता है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ बना हुआ है. विशेष रूप से आज यात्रा का संयोग है, इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज आपको अपनी विचारधारा में भी बदलाव करना होगा. नौकरी से जुड़े जातकों को आज सभी काम अपने दम पर करने होंगे. व्यापार में आज आपको परिवर्तन लाना होगा. सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है. आज आपको अपनी विचारधारा में परिवर्तन करना होगा. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बदलाव का है. यह बदलाव आपको अपने व्यापार में ही करना होगा. अगर आप किसी ट्रेडिशनल व्यापार को चला रहे हैं, तो उसमें कोई क्रिएटिव बदलाव करके ग्रोथ बढ़ा सकते हैं. आज अपने व्यापार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक ले जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों के लिए कैसा रहेगा दिन

नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी काम में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकता है. आज जो भी काम करें, अपने दम पर करें. किसी पर निर्भर न रहें. आज आप खुद ही अपनी ग्रोथ के हकदार रहेंगे. स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन खास है. अब तक आपने अपने करियर को लेकर जो भी लक्ष्य और सपने रखे थे, आज उनमें कोई बदलाव आ सकता है. पढ़ाई, करियर या किसी नए जॉब इंटरव्यू के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है.

लवर्स आज इस चीज का लें सहारा

लवर्स और मैरिड कपल्स के लिए आज का दिन रिश्तों को संभालने और रिलेशनशिप में प्यार बढ़ाने का है. अगर आपकी विचारधारा पार्टनर से मेल नहीं खा रही है, तो आज अपने थॉट प्रोसेस में बदलाव करें. सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा खराब रह सकता है. आज टमी एरिया में दर्द हो सकता है. इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है, इसलिए खानपान को लेकर सतर्क रहें.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातकों को वायुपुत्र हनुमान जी की शरण में रहना चाहिए. दिन की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन से करें और उनके दर्शन के बिना कोई भी कार्य न करें. ऐसा करने से दिन बेहद शुभ गुजरेगा. साथ ही कार्यो में रूचि बढ़ेगी और बिगड़े काम बनने की संभावना बढ़ जाएगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वालों के लिए बदलाव का दिन, यात्रा और करियर में आ सकता है बड़ा मोड़

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

धनु राशि वाले जिससे करते हैं प्यार आज कर दें इजहार, बन सकता है काम, कर लें सूर्य भगवान का ये उपाय

Next post

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि पर शुक्र देव की विशेष कृपा, धन और वैभव के योग, इस उपाय से बनेंगे बिगड़े काम

You May Have Missed