Last Roti Ritual: क्यों कहा गया है कि अंतिम रोटी इंसान के लिए नहीं होती, यह रहस्य जानकर आप भी बदल देंगे अपनी आदतें

Last Roti Ritual: क्यों कहा गया है कि अंतिम रोटी इंसान के लिए नहीं होती, यह रहस्य जानकर आप भी बदल देंगे अपनी आदतें

Last Roti Ritual: हमारे घरों में रोज़ रोटी बनती है. अकसर लोग पहली रोटी किसे दें, इस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आखिरी रोटी को लेकर ज़्यादा सोचते नहीं हैं. कई बार वह खुद खा ली जाती है, कई बार फ्रिज में रख दी जाती है या फिर यूं ही बच जाती है, लेकिन शास्त्रों में घर की अंतिम रोटी को लेकर एक खास बात कही गई है, जिसे बहुत कम लोग गंभीरता से लेते हैं. कहा जाता है कि घर की अंतिम रोटी किसी इंसान के लिए नहीं होती. यह रोटी कुत्तों के लिए होती है, खासकर गली के कुत्तों के लिए. इसे फालतू समझकर देने की बात नहीं है, बल्कि इसे एक खास नियम और भावना के साथ दिया जाता है. मान्यता है कि अगर यह छोटा सा प्रयोग सही तरीके से और लगातार किया जाए, तो घर में लक्ष्मी की कमी नहीं रहती. यह कोई एक दिन का टोटका नहीं है, बल्कि इसमें नियमितता और मन की साफ भावना सबसे अहम मानी गई है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

शास्त्रों में अंतिम रोटी का महत्व
शास्त्रों में भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं माना गया है. हर रोटी के साथ ऊर्जा, भावना और कर्म जुड़े होते हैं. पहली रोटी गौ माता को देने की परंपरा तो लगभग हर घर में सुनी जाती है, लेकिन अंतिम रोटी का महत्व अकसर अनदेखा रह जाता है. मान्यता के अनुसार अंतिम रोटी कुत्ते के लिए तय मानी गई है. कुत्ते को यम का प्रतीक भी कहा जाता है और उसे न्याय और कर्म का रक्षक माना जाता है. जब आप सम्मान और भाव से कुत्ते को भोजन देते हैं, तो यह आपके जीवन के कई अदृश्य कष्टों को शांत करता है.

अंतिम रोटी का सही प्रयोग कैसे करें
1. यह प्रयोग सुनने में जितना आसान है, असर में उतना ही गहरा माना जाता है. सबसे पहले ध्यान रखें कि अंतिम रोटी बची हुई न हो. इसके लिए रोज़ एक एक्स्ट्रा रोटी बनाएं.

2. पहली रोटी गौ माता के लिए अलग रखें. यह शास्त्र आज्ञा मानी जाती है. इसके बाद जो आखिरी रोटी बने, वही कुत्ते के लिए होनी चाहिए. उस रोटी पर बस थोड़ा सा शहद लगाना है. शहद पूरी रोटी पर नहीं, सिर्फ अपनी तर्जनी उंगली से हल्का सा लगाना है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. इसके बाद वह रोटी किसी गली के कुत्ते को दे दें. यह जरूरी नहीं कि वही कुत्ता रोज़ मिले. जहां संभव हो, वहां दे दीजिए. इस दौरान मन में कोई डर, शक या दिखावा नहीं होना चाहिए.

अगर कुत्ता रोटी न खाए तो क्या करें
कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर कुत्ता रोटी न खाए तो क्या प्रयोग बेकार हो गया? शास्त्रों के हिसाब से ऐसा बिल्कुल नहीं है, अगर कुत्ता रोटी नहीं खाता, तो मन में कोई वहम न पालें. आपकी जिम्मेदारी सिर्फ देना है, खाना या न खाना उसके कर्म पर छोड़ा जाता है. कई बार कुत्ता सूंघ कर चला जाता है, कई बार देर से खाता है. इन बातों से प्रयोग की ताकत कम नहीं होती.

नियमितता क्यों जरूरी मानी गई है
यह प्रयोग एक दिन या दो दिन करके छोड़ देने वाला नहीं है. इसमें निरंतरता सबसे अहम बात मानी गई है. जैसे रोज़ पूजा करने से मन शांत होता है, वैसे ही यह छोटा सा कर्म धीरे-धीरे असर दिखाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि लक्ष्मी वहीं टिकती हैं, जहां सेवा भाव और अनुशासन होता है. जब आप बिना स्वार्थ के रोज़ यह रोटी देते हैं, तो यह आदत आपके जीवन की ऊर्जा को बदलने लगती है.

पालतू कुत्ते वालों के लिए अलग बात
अगर आप कुत्ता पालते हैं, तो यह प्रयोग उस पर लागू नहीं माना गया है. पालतू कुत्ता परिवार का हिस्सा होता है और उसका भोजन अलग तरीके से होता है. शास्त्र आज्ञा गली के कुत्तों को लेकर बताई गई है. इसका मतलब यह नहीं कि पालतू कुत्ते से कोई परेशानी है, बल्कि नियम का उद्देश्य अलग है. कुत्ता प्रेमियों के लिए इसमें कोई कटाक्ष या रोक नहीं मानी गई है.

लक्ष्मी और सेवा भाव का सीधा रिश्ता
शास्त्रों में लक्ष्मी को केवल धन की देवी नहीं माना गया है. वह सेवा, संतुलन और सही कर्म से जुड़ी मानी जाती हैं. जब इंसान भूखे जीव को प्रेम से भोजन देता है, तो उसका असर सीधे उसके जीवन पर पड़ता है.
अंतिम रोटी का यह प्रयोग दिखावे के लिए नहीं, बल्कि मन की शुद्ध भावना के लिए है. यही वजह है कि इसे अभूतपूर्व कहा गया है.

घर की अंतिम रोटी का यह शास्त्र आधारित प्रयोग बहुत छोटा है, लेकिन इसका भाव बहुत बड़ा है. इसमें न खर्च है, न दिखावा, बस रोज़ की एक सच्ची आदत है. जो लोग इसे नियम से करते हैं, उनके अनुभव अकसर सकारात्मक बताए जाते हैं.

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 25 January: मेष वालों की शादीशुदा जिंदगी बीतेगी खुशहाल, वृश्चिक वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Next post

आज का पंचांग, 25 जनवरी 2026: रथ सप्तमी, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, पंचक, स्वर्ग की भद्रा, जानें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय

You May Have Missed