Shop Ka Vastu In Hindi: आपकी दुकान मेहनत के बाद भी नहीं चल रही? कहीं ये छोटी वास्तु गलतियां तो वजह नहीं!
Last Updated:
Shop Ka Vastu In Hindi: दुकान चलाना सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन में सफलता और स्थिरता पाने का जरिया भी है. हर दुकानदार चाहता है कि उसकी दुकान में हमेशा ग्राहक आए, बिक्री बढ़े और आय में बरकत हो, लेकिन केवल मेहनत और लगन ही काफी नहीं होती, इसके साथ-साथ दुकान का वास्तु भी बहुत असर डालता है. सही दिशा, आकार, काउंटर की स्थिति और रंग-सज्जा जैसी छोटी-छोटी बातें आपके व्यवसाय की तरक्की में बड़ा योगदान देती हैं. वास्तु शास्त्र के हिसाब से दुकान में बदलाव करने और रोजाना कुछ नियम अपनाने से धन लाभ में बढ़ोतरी होती है और कारोबार सुचारू चलता है. चाहे आपकी दुकान बड़ी मार्केट में हो या छोटी गली में, वास्तु के सरल उपाय अपनाकर आप अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जा सकते हैं.
दुकान में सफलता और आय बढ़ाने के लिए वास्तु बहुत अहम है. सही दिशा, काउंटर की स्थिति, आकार, रंग और पूजा-सज्जा अपनाकर आप अपनी दुकान में बरकत ला सकते हैं. रोजाना कुछ साधारण नियम अपनाना आपके व्यवसाय को तरक्की की ओर ले जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको दुकान के वास्तु के अनुसार दिशा, काउंटर, आकार, रंग और पूजा-सज्जा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स देंगे, ताकि आपकी दुकान में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे.

दुकान की दिशा और लाभ वास्तु के अनुसार, जिन दुकानों का मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व की ओर होता है, वे सबसे अधिक लाभदायक मानी जाती हैं. ऐसे दुकानों की आय में वृद्धि होती है और ग्राहक भी आकर्षित होते हैं. दक्षिण दिशा की दुकानें वास्तु के लिहाज से अच्छी नहीं मानी जातीं, लेकिन यदि मालिक का भाग्य मजबूत हो तो वहां भी अच्छी कमाई हो सकती है.

काउंटर की सही स्थिति दुकानदार और उसके कर्मचारी जब काम करते हैं तो उनका मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए. काउंटर पर बैठते समय अगर मुंह पश्चिम या दक्षिण की तरफ होता है तो यह परेशानियां बढ़ा सकता है. बड़ी मार्केट में अगर दुकान दक्षिण दिशा में हो और सामने कई दुकाने हों, तब भी सही वास्तु उपाय अपनाकर लाभ लिया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकान का आकार और महत्व आगे से बड़ी और पीछे से छोटी दुकान वास्तु के हिसाब से लाभकारी मानी जाती है. इसके उलट, पीछे बड़ी और आगे छोटी दुकान शुभ नहीं होती. सभी दिशाओं में बराबर चौड़ी या वर्गाकार दुकान को भी शुभ माना जाता है. ऐसे आकार की दुकानों में आमदनी में बरकत बनी रहती है.

दुकान में वास्तु टिप्स -दुकान का कचरा कभी किसी और दुकान के सामने न रखें. -चौराहे पर कचरा डालने से आसपास की दुकानों की कमाई प्रभावित होती है. -काम करते समय मुंह उत्तर की ओर और पूर्व की दिशा की ओर बैठें. -दुकान में हमेशा सफाई रखें और फर्श साफ़ हो.

ग्राहक बढ़ाने के उपाय -काउंटर के उत्तर-पूर्व दिशा में माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की मूर्तियां रखें. -दीवार पर शुभ लाभ और स्वस्तिक के चिन्ह लगाएं. -कैश काउंटर उत्तर दिशा में रखें और इसे खाली न छोड़ें. -रोज सुबह-शाम अपने इष्ट देव की पूजा करें. -अगरबत्ती या दिया हमेशा देवताओं के सामने जलाएं. -दुकान के सामने खंभा या पेड़ नहीं होना चाहिए.

दुकान के लिए रंग चयन -ईशान कोण (उत्तर पूर्व):-हल्का नीला, हल्का ग्रे, भूरा, हरा -दक्षिण पूर्व:-लाल, पिंक, ऑरेंज, वायलेट -उत्तर पश्चिम:-सिल्वर, वाइट, मेटालिक के हल्के शेड सही रंग और सजावट ग्राहकों को आकर्षित करने और धन लाभ बढ़ाने में मदद करती है.


