Aaj ka Kanya Rashifal 23 january 2026: कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, दूर होगी सारी टेंशन, जीवनसाथी का मिलेगा साथ

Aaj ka Kanya Rashifal 23 january 2026: कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, दूर होगी सारी टेंशन, जीवनसाथी का मिलेगा साथ

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 23 january 2026: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की ऋषिकेश पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शिव योग में आज कन्या राशि वालों के लिए शुभ संयोग बन रहा है.आज कन्या राशि का हर कार्य सफल होगा और दिन खुशियों से भरा रहेगा.

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज का नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा है और शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही चंद्रमा आज मीन राशि में संचरण कर रहा है, जो कई राशियों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति विशेष रूप से कन्या राशि वालों के पक्ष में है. आज का पूरा दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, आज कन्या राशि वालों को बेवजह की मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी. लंबे समय से जिन बातों को लेकर मन परेशान था, वे आज स्वतः ही समाप्त होती नजर आएंगी. मन हल्का रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद अनुकूल है. काफी समय से जो महत्वपूर्ण काम अटके हुए थे, वे आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. यदि आप किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. धन और निवेश के लिहाज से भी आज का दिन लाभकारी रहेगा. जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. भविष्य में इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा और फायदेमंद सौदा मिल सकता है, जो आगे चलकर लाभ का कारण बनेगा. मानसिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. जीवनसाथी हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे, जिससे संबंध और भी मजबूत होंगे. रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन शुभ है. यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपके विवाह या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना जताई गई है. कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुख, शांति, सफलता और सकारात्मकता से भरपूर रहने वाला है.

आज पीला या सफेद रंग आपके लिए बेहद शुभकारी साबित होगा. आज घर से निकलने से पहले अपने पॉकेट मे सफेद या पीला रुमाल जरूर रखें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, दूर होगी सारी टेंशन

Source link

You May Have Missed