20 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? क्या रखना चाहिए नाम, अध्योध्या के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

20 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? क्या रखना चाहिए नाम, अध्योध्या के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Last Updated:

Astrology: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 20 जनवरी ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ है. श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इस दिन जन्मे बच्चे बुद्धिमान, साहसी और कर्मठ होंगे. नामकरण के लिए विशेष अक्षर शुभ माने गए हैं.

अयोध्या: मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर ही व्यक्ति की कुंडली और भविष्य का आकलन किया जाता है. ऐसी स्थिति में वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 20 जनवरी का दिन है. आज का दिन कैसा है. ग्रह नक्षत्र का कैसा प्रभाव होगा. जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह नक्षत्र का क्या प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे का नामकरण किस नाम से रखा जाए. इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे. दरअसल व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह नक्षत्र की विशेष भूमिका रहती है. इसी के आधार पर व्यक्ति की कुंडली और भविष्य का आकलन होता है. ऐसी स्थिति में कई बार लोग जन्म को लेकर ग्रह नक्षत्र को लेकर कन्फ्यूज भी रहते हैं. तो लिए विस्तार से जानते हैं .

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 20 जनवरी मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष और शुभ फलदायी माना जा रहा है .इस दिन का आरंभ श्रवण नक्षत्र से हो रहा है जो दोपहर 1 बजकर 07 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इसके पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा. जो रात्रि 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही आज गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि भी है जो साधना, सिद्धि और शुभ कार्यों के लिए विशेष फल प्रदान करने वाली मानी जाती है.पंडित कल्कि राम के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा जो संतान अभिजीत मुहूर्त से पहले जन्म लेगी, वे मंगलिक प्रवृत्ति के होंगे तथा उनका मंगल ग्रह अत्यंत सशक्त रहेगा. ऐसे जातक साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं.

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा इस समय में जन्म लेने वाले बच्चे अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के होंगे. वे पढ़ाई-लिखाई में तेज, तर्कशील तथा माता-पिता की आज्ञा का पालन करने वाले होंगे. इन बच्चों में भविष्य में उच्च शिक्षा और सम्मान प्राप्त करने के प्रबल योग बनते हैं. दोपहर 1:07 बजे से धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा. इस नक्षत्र में दोपहर 1:07 से रात्रि 9:40 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव चंचल लेकिन कर्मठ होगा. ये बच्चे अपने कार्यक्षेत्र में यश और कीर्ति प्राप्त करेंगे तथा सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित होंगे. धनिष्ठा नक्षत्र संगीत, कला, प्रबंधन और व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता दिलाने वाला माना जाता है.

इसके साथ रात्रि 9:16 से 11:58 बजे के मध्य जन्म लेने वाली संतान का स्वभाव चिंतनशील, गंभीर और दार्शनिक होगा.ऐसे जातक गहराई से सोचने वाले और निर्णय लेने में परिपक्व होते हैं.इस दिन चंद्रमा मकर और कुंभ राशि में गोचर करेगा. अतः इसी आधार पर बच्चों का नामकरण किया जाएगा. श्रवण नक्षत्र में जन्मे बच्चों के लिए “खी”, “खू”, “खे”, “खो”, “गा”, “गी” अक्षर से नाम रखना शुभ माना गया है.वहीं धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए “गा”, “गी”, “गु”, “गे”, “गो”, “ह” अक्षर से नामकरण करना अत्यंत फलदायी रहेगा. इस प्रकार 20 जनवरी का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से जन्म नामकरण और शुभ संस्कारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ दिन सिद्ध हो रहा है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeastro

20 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? क्या रखना चाहिए नाम

Source link

Previous post

Vasant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर बन रहे कई शुभ योग, कन्या समेत 4 राशिवालों को मिलेंगे लाभ, होगी तरक्की, पाएंगे मां सरस्वती की कृपा!

Next post

Aaj Ka Makar Rashifal: बिजनेस में चमत्कार, नौकरी और करियर में बड़ा मोड़ संभव, आज मकर राशि वाले करें ये उपाय

You May Have Missed