Aaj Ka Panchang: आज गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन के साथ मंगलवार व्रत, हनुमानजी की पूजा से मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन के साथ मंगलवार व्रत, हनुमानजी की पूजा से मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 January 2025: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि दिन मंगलवार है और आज गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा की जाएगी. साथ ही मंगलवार को हनुमानजी का व्रत भी किया जाएगा. आज माघ शुक्ल द्वितीया तिथि, श्रवण नक्षत्र, बालव करण और चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेंगे. आज उत्तर का दिशाशूल लगने वाला है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. इस दिन की गई पूजा विशेष फलदायी होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को विधि-विधान से हनुमानजी की उपासना करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं और भक्त को साहस, शक्ति व सफलता प्राप्त होती है. मंगलवार का संबंध ग्रह मंगल से है, जिसके स्वामी स्वयं बजरंगबली माने जाते हैं. हनुमानजी की पूजा करने से मंगल दोष, भय, रोग और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है.

हनुमानजी की पूजा के साथ-साथ आज गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा की जाएगी. गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माता तारा की उपासना का विशेष महत्व है. माता तारा को दस महाविद्याओं में द्वितीय स्थान प्राप्त है। उन्हें ज्ञान, वाणी और तंत्र साधना की देवी माना जाता है. माता तारा का स्वरूप उग्र और दिव्य दोनों है. वे साधकों को ज्ञान, वाक् सिद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं. तंत्र साधना में माता तारा की पूजा को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में माता तारा की साधना करने से साधक को दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान होता है. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा जहां भौतिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माता तारा की उपासना आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान का द्वार खोलती है. श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई ये दोनों साधनाएं जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 जनवरी 2026
आज की तिथि- द्वितीया तिथि – 02:42 ए एम, 21 जनवरी तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- श्रवण – 01:06 पी एम तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 02:31 पी एम तक, कौलव – 02:42 ए एम, 21 जनवरी तक, फिर तैतिल
आज का योग- सिद्धि – 08:01 पी एम तक, व्यतीपात योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर उपरांत कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:50 पी एम
चन्द्रोदय- 08:17 ए एम
चन्द्रास्त- 07:20 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 20 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:18 पी एम से 03:01 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:48 पी एम से 06:15 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, 12:59 ए एम, 21 जनवरी
अमृत काल: 03:12 ए एम से 04:51 ए एम, 21 जनवरी
द्विपुष्कर योग: 01:06 पी एम से 02:42 ए एम, 21 जनवरी

शिववास: गौरी के साथ – 02:42 ए एम, 21 जनवरी तक, उसके बाद सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2025
राहुकाल: 03:11 पी एम से 04:31 पी एम
यमगण्ड: 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
विडाल योग: 07:14 ए एम से 01:06 पी एम
दुर्मुहूर्त: 09:21 ए एम से 10:04 ए एम
गुलिक काल: 12:32 पी एम से 01:52 पी एम
पंचक: 01:35 ए एम से 07:14 ए एम, 21 जनवरी
दिशाशूल- उत्तर

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी, सिंह, तुला वालों को मनचाही नौकरी मिलेगी, मीन वाले सावधानी से करें! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

Study Remedies: जब बच्चे का मन पढ़ाई से भटकने लगे, तब अपनाएं सनातन परंपरा का ये सरल और असरदार उपाय?

You May Have Missed