शनि अपने ही नक्षत्र में कर रहे परिवर्तन, अगले 4 महीने धनु समेत इन 4 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

शनि अपने ही नक्षत्र में कर रहे परिवर्तन, अगले 4 महीने धनु समेत इन 4 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Last Updated:

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 जनवरी को शनि का उत्तराभाद्रपद में गोचर होने वाला है और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं. शनि के नक्षत्र गोचर का प्रभाव देश-दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शनि के नक्षत्र से फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन का किन किन राशियों को लाभ होगा…

ख़बरें फटाफट

Shani Nakshatra Parivartan 2026: न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि 20 जनवरी को उत्तराभाद्रपद में गोचर करने वाले हैं, इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं. इस नक्षत्र में शनिदेव 17 मई तक रहने वाले हैं, इसके बाद रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे यानी शनि अपने नक्षत्र में करीब 4 महीनों तक रहेंगे. ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों में परिवर्तन को सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है. ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का देश-दुनिया समेत व्यक्ति के कर्म, भाग्य और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. सामान्यतः, जब कोई ग्रह अपने ही घर या नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है. चूंकि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि द्वारा शासित है, इसलिए ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि शनि का अपने ही नक्षत्र में गोचर का फायदा 4 राशियों को जबरदस्त मिलेगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी आनंद भारद्वाज के विश्लेषण के अनुसार, शनि का अपने ही नक्षत्र में गोचर बेहद निर्णायक और शक्तिशाली माना जा रहा है और यह गोचर चार राशि वालों को राजयोग प्रदान कर सकता है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह कठिन समय ला सकता है. आइए जानते हैं शनि के गोचर से किन किन राशियों को फायदा मिलने वाला है…

शनि नक्षत्र परिवर्तन का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इस राशि के जातकों की शनिदेव की कृपा से कई परेशानियों से राहत मिलेगी और करियर की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. अगर सुसराल पक्ष से परेशानी हो रही है तो स्थिति में धीरे धीरे सकारात्मक बदलाव आएंगे और सभी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको कई मौके मिलेंगे, जिससे आप अपनी पर्सनालिटी को मजबूत कर पाएंगे.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि पर प्रभाव

शनि का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. इस राशि के जो जातक काफी समय परेशानी में चल रहे हैं, उनको शनिदेव की कृपा से राहत मिलेगी और हर कार्य पूरे होते जाएंगे. आपके बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और समझदारी बढ़ने से बेहतर लाभ के लिए प्लानिंग भी करेंगे. आपकी बोलचाल और रहन-सहन में काफी बदलाव आएंगे और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपकी जान-पहचान भी बढ़ेगी.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को शनिदेव की कृपा से कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. इस राशि के जो जातक काफी समय से उच्च शिक्षा के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी में जाना चाहते थे, उनकी इस दिशा में प्रगति होगी. परिवार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और कई पुराने दोस्तों से अच्छी सलाह भी मिलेगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको शनिदेव की कृपा से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का मीन राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मीन राशि वालों के साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. संतान और पिताजी की वजह से कोई परेशानी है तो वह भी खत्म हो जाएगी. इस अवधि में आपके परिजनों या किसी दोस्त से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और सरकारी योजना का लाभ भी मिल सकता है. अगर नौकरी व कारोबार में कोई परेशानी चल रही है तो वह भी खत्म हो जाएगी.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

शनि का अपने नक्षत्र में परिवर्तन, 4 महीने धनु समेत इन 4 राशियों को होगा लाभ



Source link

Previous post

बसंत पंचमी पर हर साल भोजशाला विवाद क्यों बढ़ जाता है? सरस्वती पूजा और जुमा एक साथ होने से टेंशन और ज्यादा, जानें इसकी असली जड़

Next post

गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, कन्या समेत 5 राशियों को माता तारा की कृपा से होगा जमकर धन लाभ

You May Have Missed