गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बना शुभ योग का गजब संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों को माता दुर्गा की कृपा से होगा अच्छा लाभ

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बना शुभ योग का गजब संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों को माता दुर्गा की कृपा से होगा अच्छा लाभ

Last Updated:

19 December Lucky Tarot Horoscope: कल से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और पहले दिन की पूजा की जाएगी. पहले दिन माता की कृपा इन 5 टैरो कार्ड्स वालों पर रहने वाली है साथ ही शुभ योग बन रहा है. इन शुभ योग के प्रभाव से मिथुन समेत 5 टैरो कार्ड्स वालों को रोजगार की चिंता दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के पहले दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

ख़बरें फटाफट

daily lucky tarot card reading horoscope

Daily Lucky Tarot Horoscope 19 January 2026: कल जनवरी की 19 तारीख है और इस दिन गुप्त नवरात्रि के पहले दिन की पूजा की जाएगी. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और कल गुप्त नवरात्रि की वजह से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही इस दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, मिथुन, मीन समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल पुराने रिश्तों में गलतफहमियां दूर करेंगे और छुट्टी के बाद नौकरी पर जाना होगा. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का पहला दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष (आठ ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Mesh Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन को मेष राशि वालों पर माता की कृपा रहेगा और किस्मत आपका पूरा साथ देगी. आप में से कुछ लोगों के नए रोमांटिक रिश्ते बन सकते हैं और सोशल मीडिया पर करियर बनाना शुरू कर सकते हैं. मेष राशि वालों के पुराने रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी और कई कार्यों से लाभ भी होगा. समय रहते झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि लंबी बहस से परेशानी हो सकती है. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो माता की कृपा से आपकी कल इच्छा पूरी हो सकती है. साथ ही आपको अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

मिथुन (द डेविल) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मिथुन राशि वालों पर मां भवानी की कृपा रहेगी और कई तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी. अपने मन में पॉजिटिव विचारों को आने दें और नया कार्य शुरू करने की योजना भी बनाएं. पैसे बचाने और सही इन्वेस्टमेंट करने की सलाह के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. अगर बिजनेस में कोई समस्या चल रही है तो माता रानी की कृपा से सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी परेशानियां धीरे धीरे कम होती जाएंगी और फायदा भी होता जाएगा.

सिंह (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सिंह राशि वालों के जीवन में माता रानी की कृपा से सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएंगे और कार्यों को लेकर समझ भी बढ़ेगी, जिससे आप बिगड़ी हुई स्थिति में धीरे धीरे सुधार लाने में सक्ष्म होंगे. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छे पैकेज के साथ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. अगर आप अच्छा व्यवहार करेंगे, तो लोग आपकी इज्जा करेंगे.

तुला (द हैंग्ड मैन) का टैरो राशिफल (Tula Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन तुला राशि वालों को माता रानी की कृपा से अच्छा धन लाभ होगा और आरोग्य की प्राप्ति होगी. तुला राशि वालों को बिजनेस में अच्छा फायदा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके सोचे हुए सभी कार्य कल पूरे हो जाएंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न भी रहेगा. आपके मन की कई इच्छाएं माता रानी की कृपा से पूरी हो जाएंगी और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.

मीन (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि वालों को कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपका नरम और मज़ाकिया स्वभाव सभी को इम्प्रेस कर सकता है. आपका जीवनसाथी आपको कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज़ कर सकता है. दूसरों से कम से कम शब्दों में सच बोलें. कल लोगों के बीच रहते हुए, परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करें. साथ ही खुद को समाज से अलग ना करेंऔर जरूरी सामाजिक ज़िम्मेदारियां पूरी करें. कोई दोस्त किसी पर्सनल प्रॉब्लम के बारे में आपसे सलाह ले सकता है. अपने समय का समझदारी से इस्तेमाल करें. हालात के हिसाब से अपनी जिंदगी को फ्लेक्सिबल बनाएं.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन शुभ संयोग, 5 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा



Source link

Previous post

नाम बदलने से लेकर अंतिम विदाई तक, किन्नर जीवन के वो नियम जो सदियों से निभाए जा रहे हैं, क्यों अलग होता है इनका जीवन और मृत्यु?

Next post

बज सकती है खतरे की घंटी! रोज घर पर बिल्ली का आना, क्या ये आपके लिए है खुशियों का संदेश या बुरा संकेत? जानें

You May Have Missed