मकर राशिफल: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, वर्षों मांगी मन्नत आज होगी पूरी
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 18 January 2026 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष है. आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज दिन प्लानिंग का है. आप खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे. जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ती शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष है. आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.
Aaj ka Makar Rashifal. मकर राशि के जातकों के लिए 18 जनवरी यानी आज का दिन बेहद शुभ बना हुआ है. आज आपकी कोई ऐसी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिसके लिए आप भगवान से कई दिनों से प्रार्थना कर रहे थे. मकर राशि के हर क्षेत्र के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है.आज आप पर इष्ट देवों की विशेष कृपा रहेगी. धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ती शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष है. आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है.
आज मन का काम होगा पूरा
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्लानिंग का है. आज आप ज़िंदगी में जो कुछ भी पाना चाहते हैं और अपने बिजनेस को जिस मुकाम पर ले जाना चाहते हैं, उसके लिए फुल प्लानिंग कर सकते हैं. इष्ट देवों की विशेष कृपा रहने के कारण आज आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है. लक्ष्य पर विजय पाने और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है.
आज होगा कोई बड़ा चमत्कार
नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज आस्था का टैरो कार्ड है. इसलिए धर्म-कर्म के कार्यों में विशेष रुचि रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में आज कोई चमत्कार भी हो सकता है. आज आपको खुद पर यह भरोसा रखना है कि आप अकेले नहीं हैं. आज परमात्मा की दिव्य शक्तियां और इष्ट देव आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, इसलिए आज आप जो भी चाहेंगे, वह प्राप्त कर पाएंगे.
धर्म-कर्म का काम जरूर करें
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए भी आज लव का टैरो कार्ड है. इसलिए आज रिलेशनशिप में आप रोमांटिक रहेंगे. पार्टनर से भी आज आपको भरपूर प्रेम और सम्मान मिलेगा. मकर राशि के रिलेशनशिप में रहने वाले जातक आज कपल के रूप में कोई धर्म-कर्म का कार्य अवश्य करें.
कैसा रहेगा सेहत
सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ है. आज आपका बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे.
मकर राशि के लिए खास उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को दान-पुण्य करना चाहिए. आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं या फिर गायों की सेवा भी कर सकते हैं. संभव हो तो आज किसी ऐसे व्यक्ति की मदद जरूर करें, जो अपनी व्यथा स्वयं न कह पाए.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


