मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाने से क्या होता है? पीएम मोदी की गौ सेवा से क्या मिला संदेश, क्यों है ये सबसे बड़ा पुण्य!

मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाने से क्या होता है? पीएम मोदी की गौ सेवा से क्या मिला संदेश, क्यों है ये सबसे बड़ा पुण्य!

Last Updated:

Makar Sankranti Cow Feeding Benefits: मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और मानसिक शांति मिलती है. पीएम मोदी द्वारा मकर संक्रांति पर की गई गौ सेवा ने इस परंपरा को नया संदेश दिया. यह पहल पशु कल्याण और प्रकृति संरक्षण की सोच को मजबूत करती है. मकर संक्रांति सेवा और करुणा का पर्व है.

ख़बरें फटाफट

मकर संक्रांति दान पुण्य

Makar Sankranti Cow Feeding Benefits: आज मकर संक्रांति है और पूरे देश में इस पर्व की रौनक देखने को मिल रही है. कहीं पतंगें उड़ रही हैं, कहीं तिल और गुड़ के पकवान बन रहे हैं, तो कहीं लोग दान पुण्य और सेवा के कामों में लगे हैं. मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र दिन माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया हर शुभ काम कई गुना फल देता है. यही वजह है कि मकर संक्रांति पर लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, पक्षियों को दाना डालते हैं और खास तौर पर गाय को चारा खिलाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जीवन में सुख शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है. इस बार मकर संक्रांति के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायों को चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया, जिसने इस परंपरा को और मजबूत बना दिया. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाने का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. मान्यता है कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और इसे देवताओं का दिन माना जाता है. ऐसे शुभ समय में गाय को चारा खिलाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन की गई गौ सेवा से पाप कर्मों का क्षय होता है और जीवन में शुभता आती है. मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गाय को हरा चारा, गुड़ या चोकर खिलाने से ग्रह दोष शांत होते हैं. जिन लोगों के जीवन में बार बार रुकावटें आ रही हों, उनके लिए यह सेवा बेहद लाभकारी मानी जाती है.

गाय को चारा खिलाने से क्या होता है
गाय को चारा खिलाने से केवल धार्मिक लाभ ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक लाभ भी मिलते हैं. जब इंसान किसी बेजुबान जीव की सेवा करता है, तो उसके भीतर करुणा और संवेदनशीलता बढ़ती है. इससे मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है. कई लोग मानते हैं कि मकर संक्रांति पर गाय को चारा खिलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार आने लगता है. यही कारण है कि गांव से लेकर शहर तक लोग इस परंपरा को आज भी निभाते हैं.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें.

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर क्यों की गौ सेवा
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया. इस दौरान गायों को पारंपरिक त्योहार के अनुसार सजाया गया था. यह दृश्य लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा. पीएम मोदी की यह पहल केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं थी. इसके जरिए उन्होंने समाज को पशु कल्याण, प्रकृति संरक्षण और करुणा का संदेश दिया. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक मजबूत संदेश बताया.

View this post on Instagram



Source link

Previous post

Horseshoe Vastu Benefits : मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाते ही क्यों बदल जाता है घर का माहौल? वास्तु में छुपा है बड़ा कारण

Next post

कर्नाटक के इस मंदिर में मछलियों की होती है पूजा, नथ पहनाकर छोड़ी जाती हैं नदी में, जानिए ‘भगवान की मछली’ की अनोखी परंपरा

You May Have Missed