आज का पंचांग, 10 जनवरी 2026: मासिक कालाष्टमी, शनिवार व्रत, काल भैरव पूजा, देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 January 2026: आज मासिक कालाष्टमी, शनिवार व्रत, काल भैरव और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार आज माघ कृष्ण सप्तमी तिथि, हस्त नक्षत्र, बव करण, अतिगण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. सुबह 08:23 बजे के बाद से अष्टमी तिथि है, पूजा मुहूर्त के आधार पर कालाष्टमी व्रत आज है. इसमें काल भैरव की पूजा करते हैं. काल भैरव की कृपा से रोग, दोष, अकाल मृत्यु, भय, शत्रु पीड़ा आदि से मुक्ति मिलती है. काल भैरव तंत्र-मंत्र के देवता है, उनकी पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है. काल भैरव के महा स्वरूप महाकाल उज्जैन में विद्यमान हैं. काल भैरव को इमरती, मालपुआ, बड़ा, जलेबी आदि का भोग लगाना चाहिए. इनकी कृपा पाने के लिए कालभैरवाष्टकम् का पाठ कर सकते हैं.
जो लोग शनिवार का व्रत हैं, वे शनिदेव की पूजा काले तिल, शमी के पत्ते, नीले फूल, धूप, दीप, सरसों के तेल आदि से करें. उनको काले गुलाब जामुन का भोग लगांए. श्री शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनें. शनिदेव की आरती करें. जिन पर शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, वे लोग आज लोहा, काला तिल, काला कंबल, जूते, चप्पल, काला या नीला वस्त्र, शनि चालीसा, सरसों का तेल आदि दान करें. गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें. नौकर, सफाईकर्मी से अच्छे से पेश आएं. ऐसा करने वाले से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं. यहां देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 जनवरी 2026
काल भैरव की कृपा से रोग, दोष, अकाल मृत्यु, भय, शत्रु पीड़ा आदि से मुक्ति मिलती है.
आज की तिथि- सप्तमी – 08:23 ए एम तक, फिर अष्टमी
आज का नक्षत्र- हस्त – 03:40 पी एम तक, उसके बाद चित्रा
आज का करण- बव – 08:23 ए एम तक, बालव – 09:17 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- अतिगण्ड – 04:59 पी एम तक, उसके बाद सुकर्मा
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- कन्या- 04:52 ए एम, जनवरी 11 तक, उसके बाद तुला
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:42 पी एम
चन्द्रोदय- 12:43 ए एम, जनवरी 11
चन्द्रास्त- 11:35 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या: 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:13 पी एम से 02:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:39 पी एम से 06:07 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जनवरी 11 से 12:56 ए एम, जनवरी 11
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
चर-सामान्य: 12:29 पी एम से 01:47 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:47 पी एम से 03:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:05 पी एम से 04:24 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:42 पी एम से 07:24 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:05 पी एम से 10:47 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:47 पी एम से 12:29 ए एम, जनवरी 11
चर-सामान्य: 12:29 ए एम से 02:10 ए एम, जनवरी 11
लाभ-उन्नति: 05:34 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 11
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
आडल योग- 03:40 पी एम से 07:15 ए एम, जनवरी 11
राहुकाल- 09:52 ए एम से 11:10 ए एम
यमगण्ड- 01:47 पी एम से 03:05 पी एम
दुर्मुहूर्त- 07:15 ए एम से 07:57 ए एम, 07:57 ए एम से 08:39 ए एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
श्मशान में – 08:23 ए एम तक, फिर गौरी के साथ.


